{"_id":"69c30293f367b4ba5401e839","slug":"fir-lodged-against-aimim-state-president-for-inflammatory-speech-meerut-news-c-14-1-mrt1001-1141538-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भड़काऊ भाषण देने पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भड़काऊ भाषण देने पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने भड़काऊ भाषण दिया है। उन्होंने कहा है कि आप मुझे 111 नहीं 11 जिताकर उत्तर प्रदेश में भेज दो मैं वादा करता हूं कि उत्तर प्रदेश में अगर किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। मंगलवार को उनके बयान की 36 सेकंड की वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद लोहिया नगर थाने की पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 196 के साथ ही संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
यह वीडियो सोमवार का है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रदेश अध्यक्ष हापुड़ रोड पर गांव हाजीपुर के सामने लब्बैक फार्म हाउस में ईद मिलन कार्यक्रम में आए हुए थे। वहां उन्होंने यह भाषण दिया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अंतरिक्ष जैन ने बताया कि बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें शौकत अली भड़काऊ भाषण दे रहे हैं। उनके खिलाफ लोहिया नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। एआईएमआईएम के महानगर मीडिया प्रभारी और पार्षद फजल करीम ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने भाषण में भाजपा और सपा पर निशाना साधा था। इसी भाषण की यह वीडियो क्लिप है।
-- -- -- --
संगीत सोम ने कहा, ये गुंडों की पार्टी है
एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित बयान पर सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि ओवैसी अपनी पार्टी में दो टके के गुंडे और आतंकी पालते हैं जो इस तरह की बात करते हैं। इनको जनता जूते मारकर भगाएगी। ये 11 विधायक तो दूर 11 सदस्य भी नहीं बना पाएंगे। उन्होंने कहा कि मुस्लिमों में कोई नेता नहीं है। मुस्लिम अगर जल्द से जल्द भाजपा की सदस्यता ले लेते हैं तो सुरक्षित रहेंगे।