{"_id":"6acfb484a5e30fca6f0846db","slug":"fir-against-five-for-molesting-and-assaulting-a-woman-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113727-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट, पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट, पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में घासीपुरा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि 9 अक्टूबर की शाम उसका जेठ गलत नीयत से उसके कमरे में घुस आया और उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करते हुए जब उसने शोर मचाया तो पति समेत ससुराल वाले पहुंचे। आरोप है कि परिजनों ने आरोपी का पक्ष लेते हुए पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की।
ससुर पर पेट में लात मारने का आरोप है, जिससे पीड़िता को अंदरूनी चोट व इंफेक्शन हो गया। मारपीट के बाद आरोपी पीड़िता को उसके बच्चे के साथ मवाना में छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-- -- -- -
विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने अपने जेठ पर छेड़छाड़ और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, जेठ, सास, ससुर व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में घासीपुरा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि 9 अक्टूबर की शाम उसका जेठ गलत नीयत से उसके कमरे में घुस आया और उससे जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध करते हुए जब उसने शोर मचाया तो पति समेत ससुराल वाले पहुंचे। आरोप है कि परिजनों ने आरोपी का पक्ष लेते हुए पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की।
विज्ञापन
ससुर पर पेट में लात मारने का आरोप है, जिससे पीड़िता को अंदरूनी चोट व इंफेक्शन हो गया। मारपीट के बाद आरोपी पीड़िता को उसके बच्चे के साथ मवाना में छोड़कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन