फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR against 40 persons in attack on police

पुलिस पर हमला करने वालों की तलाश में ब्रह्मपुरी में दबिश

Fri, 18 Feb 2022 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
FIR against 40 persons in attack on police
पुलिस पर हमले का मामला : शाइस्ता सहित 40 के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

मेरठ। पुलिस पर हमला कर सटोरियों को हिरासत से छुड़ाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शाइस्ता सहित 40 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन अभी तक उनका सुराग नहीं लगा है। हिरासत से छुड़ाए गए दोनों आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित करने की तैयारी भी की है।
बुधवार रात एक सूचना पर ब्रह्मपुरी थाना की पुलिस टीम खत्ता रोड पर शाइस्ता के घर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक यहां से 19 हजार रुपये, सट्टे की पर्ची के साथ आरोपी आसिफ और चांद को पकड़ा गया था। इस दौरान शाइस्ता, गुलिस्तां, जावेद, नदीम और आरिफ सहित 40-50 लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने दोनों आरोपी छुड़ा लिए। हमले के दौरान पुलिस को किसी तरह जान बचाकर भागना पड़ा और पुलिस की जीप पर भी तोड़फोड़ की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन

इसी घटना में बृहस्पतिवार को पुलिस ने हमलावर आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई भी हाथ नहीं आया। पुलिस के मुताबिक थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक मुकदमा सट्टा पकड़ने का है और दूसरा पुलिस पर हमले का लिखा गया है। पुलिस की दो टीम बनाई गई हैं। इसमें एक टीम सादी वर्दी में खत्ता रोड पर भी तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आरोपियों के घर पर ताले लगे
पुलिस ने बताया कि दबिश के दौरान आरोपियों के घर पर ताले लगे मिले हैं। मुख्य आरोपी शाइस्ता बिलाल हत्याकांड की गवाह भी है। इसके चलते शाइस्ता की थाने में आवाजाही थी। पुलिस से साठगांठ करने के बाद ही शाइस्ता ने अपने घर पर सट्टे का काम शुरू कर दिया था। चर्चा यह भी है कि थाना पुलिस शाइस्ता से वसूली भी करती रही है।

---
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही पुलिस
- पुलिस पर हमले की गहनता से जांच की जा रही है। महिला ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। इनमें यह घटना कैद है। इसलिए पुलिस इसके फुटेज लेने का प्रयास कर रही है। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed