{"_id":"610a37888ebc3ec1ff4b5974","slug":"fine-of-ten-thousand-rupees-will-be-imposed-on-bikers-who-makes-firecrackers-sound-with-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती: बाइक से पटाखे की आवाज निकाली, तो लगेगा 10 हजार रुपये का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती: बाइक से पटाखे की आवाज निकाली, तो लगेगा 10 हजार रुपये का जुर्माना
Wed, 04 Aug 2021 12:15 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:15 PM IST
सार
पहली बार अपराध के लिए 10 हजार का जुर्माना या तीन माह की जेल अथवा दोनों हो सकते हैं। चालक का लाइसेंस तीन माह की अवधि के लिए निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन
बाइक से पटाखे फोड़ने पर लगेगा जुर्माना
- फोटो : Amar Ujala Meerut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग मानक से अधिक ध्वनि उत्पन्न करने और साइलेंसरों से पटाखे फोड़ने जैसी आवाज निकालने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
मेरठ में आरटीओ हिमेश तिवारी ने मंगलवार को शहर के सभी वाहन डीलरों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने गत 20 जुलाई को एक पीआईएल पर ऐसे वाहनों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए है जो मानक से ज्यादा ध्वनि उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन
मोटरसाइकिल के साइलेंसरों के जरिये पटाखे सरीखी तेज आवाज निकालकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। ज्यादा आवाज वाले साइलेंसर लगाकर वाहन चलाना दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
प्रथम बार अपराध के लिए 10 हजार का जुर्माना या तीन माह की जेल अथवा दोनों हो सकते हैं। चालक का लाइसेंस तीन माह की अवधि के लिए निलंबित किया जा सकता है।
आरटीओ ने वाहन डीलरों से ऐसे वाहनों की सर्विस नहीं करने को कहा, जिसमें साइलेंसर लगवाकर मानकों का उल्लंघन किया जा रहा है।