Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Finals at Rishabh and JMS schools today

Meerut News: ऋषभ और जेएमएस स्कूल में फाइनल आज

Sun, 22 Nov 2026 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
Finals at Rishabh and JMS schools today
इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट : सेमीफाइनल मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल ने जीता मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में ऋषभ एकेडमी स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ के बीच आज फाइनल मुकाबला होगा। रविवार को हुए सेमीफाइनल मैच में ऋषभ एकेडमी स्कूल ने जीत प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच गई थी।
रविवार को हुए सेमीफाइनल मैच में डीपीएस बहसूमा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 33, युवराज ने 30, वंश ने 30 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ऋषभ की ओर से पार्थ ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने 12.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से अभिजीत नपे 50 रन बनाए।
विज्ञापन

मैच के बाद मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर कनिष्ठ जैन ने डीपीएस की टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कोच अतहर अली ने बताया कि फाइनल मुकाबला सोमवार सुबह 10 बजे से जेएमएसव वर्ल्ड स्कूल हापुड़ और ऋषभ एकेडमी स्कूल के बीच होगा। पुरुस्कार वितरण दोपहर 2:30 पर मुख्य अतिथि डॉ. आयुष सिंघल व कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. रोहन सिंघल के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed