SIR प्रक्रिया पूरी: आज जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, मेरठ में दो लाख नए मतदाता जुड़ने का दावा
मेरठ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। प्रशासन के अनुसार करीब दो लाख नए मतदाता सूची में जुड़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत मतदाता सूची से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। इसके बाद शुक्रवार को जनपद की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि इस प्रक्रिया के दौरान करीब दो लाख नए मतदाता सूची में जुड़ सकते हैं।
पुनरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 6.48 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए थे। ये नोटिस उन मतदाताओं को भेजे गए थे जिनके नामों का मानचित्रण नहीं हो पाया था या जिनमें किसी प्रकार की तार्किक विसंगतियां पाई गई थीं।
यह भी पढ़ें: तलाक का जश्न: मेजर पति सदमे में, पत्नी बोली-सात साल प्रताड़ना झेली-दर्द सहा, अब खुद के लिए जीने का फैसला
दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी, जबकि इन पर सुनवाई का अंतिम दिन 27 मार्च था। इस दौरान सबसे अधिक नोटिस शहर, दक्षिण और कैंट विधानसभा क्षेत्रों में जारी किए गए। वहीं किठौर, सिवालखास, हस्तिनापुर और सरधना विधानसभा क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम आपत्तियां दर्ज हुईं।
जारी किए गए कुल नोटिसों में से लगभग 3.73 लाख मतदाताओं के नाम बेमेल पाए गए, जबकि 2.75 लाख नामों का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मानचित्रण नहीं हो पाया था।
पुनरीक्षण के दौरान फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता बनने वालों की संख्या करीब दो लाख बताई जा रही है। हालांकि अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या कितनी है।
जिला निर्वाचन अधिकारी वीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा, जिसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि मेरठ जनपद में कुल कितने मतदाता दर्ज हैं।