Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Films are inspired by the truth of life: Nasir Abdullah

जीवन की सच्चाई से प्रेरित होती हैं फिल्में : नासिर अब्दुल्ला

Thu, 20 Feb 2025 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Films are inspired by the truth of life: Nasir Abdullah
मेरठ। सुभारती विश्वविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों के लिए तीन दिवसीय लघु फिल्म निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता नासिर अब्दुल्ला ने विद्यार्थियों को शाॅर्ट फिल्म मेकिंग की बारीकियां सिखाई। नासिर अब्दुल्ला ने कहा कि सिनेमा का ही एक रूप शार्ट फिल्म्स हैं, जहां एक ओर फुल लेंग्थ सिनेमा में डेढ़ से दो घंटे मिलते हैं अपने संदेश को प्रेषित करने के लिए तो वहीं शॉर्ट फिल्मस में हमें केवल 20 से 50 सेकेंड्स में अपनी बात प्रभावशाली तरीके से कहनी होती है। विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए नासिर अब्दुल्ला ने कहा कि फिल्मों में काम करने के लिए आपके अंदर अभिनय कौशल के साथ-साथ आत्मविश्वास का होना भी जरूरी है। विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने कहा कि फिल्म मेकिंग अपने आप में एक कला और विज्ञान है। कोई भी फिल्म एक गहन शोध एवं योजना के तहत बनती है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने कहा कि रचनात्मकता और कल्पनाशीलता फिल्म निर्माण के लिए जरूरी होती हैं। जिसका विकास विद्यार्थियों में होना जरूरी है। संचालन डॉ. प्रीति सिंह ने किया। राम प्रकाश तिवारी ने धन्यवाद दिया। इस दौरान डॉ. सुभाषचंद्र थलेडी, डॉ. पिंटू मिश्रा, डॉ. भावना ग्रोवर, डॉ. विधि खंडेलवाल, डॉ. आशीष मिश्रा, इंजी आकाश भटनागर, समीर सिंह, अनम खान शेरवानी, शिकेब मजीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed