फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Film actor Nawazuddin Siddiqui will appeal to people to get vaccinated, officials requested in Muzaffarnagar

यूपी : फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी लोगों से करेंगे टीका लगवाने की अपील, अधिकारियों ने किया निवेदन

Thu, 17 Jun 2021 08:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Jun 2021 08:32 PM IST
सार

मुजफरनगर के एसडीएम और तहसीलदार ने बुढ़ाना पहुंचकर फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्ीकी से मुलाकात की और लोगों को कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए लोगों से अपील करने का निवेदन किया।

विज्ञापन
Film actor Nawazuddin Siddiqui will appeal to people to get vaccinated, officials requested in Muzaffarnagar
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण मुंबई से अपने पैतृक आवास मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में रह रहे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से उपजिलाधिकारी और तहसीलदार ने मुलाकात की। एसडीएम ने नवाजुद्दीन से कहा कि वे जनता से कोविड का टीका लगवाने की अपील करें। जिस पर नवाजुद्दीन ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे जल्द ही जनता से अपील का ऑडियो या वीडियो जारी करेंगे।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के दूसरे चरण में कोरोना कर्फ्यू लगते ही कस्बा निवासी बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोविड-19 का टेस्ट करवाने के बाद अपने पैतृक आवास पर बुढ़ाना आ गए थे। गुरुवार को उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट और तहसीलदार जयेंद्र सिंह बॉलीवुड अभिनेता से मिलने उनके पैतृक आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन


नवाजुद्दीन ने बताया कि वे तथा उनका परिवार शत प्रतिशत सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन की गाइड लाइन का पालन कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने कहा कि वे देश की जनता से अधिक से अधिक कोविड-19 का टीका लगवाने की अपील करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अधिकारियों ने जनता के लिए अपील का ऑडियो या वीडियो जारी करने के लिए भी निवेदन किया। जिस पर नवाजुद्दीन ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि वे इस संबंध में जल्दी ही जनता से अपील का ऑडियो या वीडियो जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed