{"_id":"67f0274a39e9ec84640ac10b","slug":"filling-of-private-colony-was-done-with-government-soil-meerut-news-c-27-1-smrt1043-146715-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सरकारी मिट्टी से किया प्राइवेट कॉलोनी में भराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सरकारी मिट्टी से किया प्राइवेट कॉलोनी में भराव
Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद/जलालाबाद। ग्राम पंचायत मोचीपुरा में झील विकास के लिए खोदी गई मिट्टी को सरकारी काम में प्रयोग न करते हुए प्राइवेट कॉलोनी भराव का मामला प्रशासन ने पकड़ा है। जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए हैं।
मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा ने जिले की प्रमुख झीलों को अमृत झील विकास योजना के अंतर्गत विकसित करने का अभियान चलाया है। नजीबाबाद की ग्राम पंचायत गूढ़ा, मोचीपुरा सहित जनपद के कई क्षेत्रों में झीलों का विकास किया जा रहा है।
ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोचीपुरा में लगभग 50 बीघा झील को विकसित करने के लिए सीडीओ कार्यालय से झील की खोदाई कराने और उसकी मिट्टी को सरकारी कामों में प्रयोग करने के लिए एक कंपनी के नाम अनुमति पत्र जारी हुआ था।
विज्ञापन
25 फरवरी को मोचीपुरा झील की खोदाई, उसके चारों ओर पालेट बनाने का काम शुरू हुआ। काम शुरू होते ही झील क्षेत्र से निकाली जा रही मिट्टी का का एक प्राइवेट कॉलोनी के भराव में उपयोग करने की शिकायत स्थानीय और जिला प्रशासन को मिली। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सीडीओ और डीसी मनरेगा ने झील से मिट्टी खोदाई का काम तत्काल बंद कराकर जांच कराने के निर्देश दिए है।