फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fill B.Ed first year exam form from July 3

बीएड प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म तीन जुलाई से भरें

Fri, 03 Jul 2020 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fill B.Ed first year exam form from July 3
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड सत्र 2019-21 प्रथम वर्ष के परीक्षा फार्म तीन जुलाई से ऑनलाइन भरे जाएंगे। परीक्षा फार्म भरने एवं फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई है।
विज्ञापन

कॉलेजों द्वारा विवि के बीएड अनुभाग में फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई रखी गई है। इसके बाद कोई फार्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। अल्पसंख्यक कोटा अंतर्गत संस्थानों को प्राप्त कुल सीटों के 50 फीसदी में से विवि में प्राप्त कराई गई प्रवेशित छात्र-छात्राओं की सूची के मुताबिक फार्म भरवाने हैं। बीएड प्रथम वर्ष में 40 हजार के करीब छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन

वहीं, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में बीएड द्वितीय वर्ष समेत 45 तमाम कोर्सों में अब तक 1 लाख 57 हजार के करीब परीक्षा फार्म भरे जा चुके हैं। इन फार्मों के भरे जाने की अंतिम तिथि 09 जुलाई है। इस बार फार्मों का प्रिंट आउट कॉलेज में जमा करने की जरूरत नहीं है। परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in एवं www.ccsuweb.in पर ऑनलाइन भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से इन कोर्सों में भरे जा रहे हैं फार्म
सीसीएसयू कैंपस के सभी यूजी-पीजी सीबीसीएस कोर्स, एमए, एमकॉम, एमएससी, एमएससी कृषि, एलएलबी, एलएलएम के साथ ही एमफिल कोर्सों के परीक्षा फार्म भी भरे जाएंगे। बीएड द्वितीय वर्ष, बीबीए, बीसीए, बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीएससी कंप्यूटर सांइस, बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिकल न्यूट्रिशियन एंड डायटिक्स, बीएससी ज्वेलरी डिजाइन, बीपीईएस, एमजेएमसी, एमआईबी, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी होम साइंस होम मैनेजमेंट, एमएससी ह्यमन डेवलेपमेंट, एमफए, इंटीग्रेटेड एमटेक बायोटेक, बीटेक, एमबीए इन सीएस-सिविल, एमपीईएस, एमएलआई साइंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed