{"_id":"617475b8b9885079a718ea2f","slug":"fighting-stone-pelting-and-firing-on-molestation-in-lisadigate-city-news-mrt561987072","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: लिसाड़ीगेट में छेड़छाड़ पर मारपीट, पथराव और फायरिंग, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: लिसाड़ीगेट में छेड़छाड़ पर मारपीट, पथराव और फायरिंग, चार घायल
Sun, 24 Oct 2021 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के लिसाड़ीगेट में बाजार जा रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ पर दो पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस मामले में मारपीट और पथराव के साथ ही फायरिंग तक हो गई। इससे चार लोग घायल हो गए। क्षेत्र में दहशत फैल गई और काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बताया गया है कि एक मोहल्ले की महिला का पड़ोस के युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब आठ महीने पहले महिला के पति ने उसे पंचायत में तलाक दे दिया। इसके बाद महिला ने प्रेमी से दूसरी शादी कर ली। तभी से दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। शनिवार दोपहर वह महिला अपने दो देवरों के साथ बाजार जा रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2021: पाकिस्तान के खिलाफ भुवनेश्वर की फार्म चुनौती, आईपीएल और वार्मअप मैच में महंगे साबित हुए हैं भुवी
विज्ञापन
आरोप है कि उसके पहले पति के छोटे भाई ने रास्ते में छेड़छाड़ की तो दोनों देवरों ने विरोध किया। बाद में आरोपी युवक अपने भाइयों को बुला लाया और हमला कर दिया। इसके बाद बीच सड़क पर मारपीट होने लगी। कुछ देर बाद ही छत से पथराव कर दिया गया और फायरिंग की गई। इससे भगदड़ मच गई। महिला के दोनों देवर सहित चार लोगों को चोटें आईं।
बताया गया कि इस दौरान कुछ युवक वीडियो बना रहे थे तो एक युवक का मोबाइल भी छीन लिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और पांच लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट उत्तम सिंह राठौर ने छेड़छाड़ और फायरिंग की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि साइकिल टकराने पर विवाद हुआ था।