फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighters were betting on the fight of chickens, many people caught

लड़ाकू मुर्गों की लड़ाई पर लगा रहे थे सट्टा, कई लोग पकड़े

Mon, 29 Aug 2022 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Fighters were betting on the fight of chickens, many people caught
लड़ाकू मुर्गों की लड़ाई पर लगा रहे थे सट्टा, कई लोग पकड़े
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। थाना के क्षेत्र के गांव खानपुर में आम के बाग में लड़ाकू मुर्गों पर सट्टा लगा रहे करीब आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने छापा मारकर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से डेढ़ दर्जन बाइक व कुछ मुर्गे बरामद किए।

गांव खानपुर में तैमूर के आम केे बाग में रविवार को लड़ाकू मुर्गों के साथ मेेरठ जिले के साथ अन्य जिले केे लोग भी मुर्गों की लड़ाई पर सट्टा लगा रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस बाग में पहुंची। पुलिस को देख वहां भगदड़ मच गई। कई सट्टा लगाने वाले लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से आधा दर्जन लोगों को पकड़ लिया। साथ ही मौके से एक दर्जन बाइक व आधा दर्जन मुर्गे कब्जे में लिए। ग्रामीणों ने बताया कि बाग में काफी दिनों से यह खेेल चल रहा था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। जबकि, ग्रामीण पुलिस से आरोपियों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed