{"_id":"5cd46a47bdec22078c36e885","slug":"fight-of-two-families-in-front-of-a-woman-police-station-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला थाने के बाहर जूतम-पैजार, जमकर हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला थाने के बाहर जूतम-पैजार, जमकर हंगामा, जानें क्या है पूरा मामला
Thu, 09 May 2019 11:34 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 09 May 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
मुजफ्फरनगर शहर के महिला थाने के बाहर गुरुवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। दंपती के बीच चल रहे विवाद में दोनों पक्ष महिला थाने पहुंचे थे, जिनके बीच उधार की एक लाख की रकम को लेकर नया विवाद शुरू हो गा। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शाहपुर क्षेत्र के गांव निवासी मुरसलीन की शादी कुछ माह पूर्व जलालाबाद निवासी अमीर हसन की बेटी से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद मुरसलीन ने अपने सुभाषनगर निवासी परिचित गुफरान से ससुराल के रिश्तेदार को एक लाख रुपये उधार दिलाए थे। इसके बाद दंपती के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद को लेकर महिला अपने मायके चली गई थी और बाद में उसने महिला थाने में दहेज उत्पीड़न की तहरीर दे दी थी।
विज्ञापन
वहीं गुरुवार को महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया हुआ था, जिसमें दोनों पक्षों के लोग पहुंचे थे। वार्ता के बाद जैसे ही दोनों पक्ष महिला थाने से बाहर निकले, सुभाषनगर निवासी गुफरान वहां आ पहुंचा और दोनों पक्षों से अपने एक लाख रुपये का तकादा किया। इसे लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। महिला थाने के बाहर जूतम-पैजार होने से अफरातफरी मच गई, जिस पर सामने स्थित सिविल लाइंस थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस नवरत्न गौतम ने बताया कि थाने के बाहर मारपीट कर रहे अमीर हसन के साथ ही मुरसलीन व गुफरान को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/