{"_id":"5d2075a28ebc3e6cae4ee20f","slug":"fight-between-two-parties-over-tempring-girls-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई थानों की पुलिस मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई थानों की पुलिस मौके पर
Sat, 06 Jul 2019 03:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 Jul 2019 03:49 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार दोपहर लड़कियों से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आपस में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के गांव जौली में युवतियों के रजबहे में नहाने के दौरान एक समाज की युवतियों पर दूसरे समुदाय के युवकों द्वारा छींटाकशी किए जाने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते देखते बात मारपीट तक आ पहुंची और जमकर संघर्ष हुआ।
विज्ञापन
झगड़े की सूचना पर सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। वहीं गांव में तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन