{"_id":"68bb1d36070b213b9e09e8ee","slug":"fight-between-two-parties-over-pole-installation-dispute-mawana-news-c-40-1-smrt1041-109991-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभा लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभा लगाने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन
मवाना। मोहल्ला काबली गेट मुबारिकपुर में मकान के सामने बिजली का खंभा लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चार को हिरासत में लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने पर हिरासत में लिए गए लोगों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया।
मुबारिकपुर रोड निवासी अनिल ने तहरीर में बताया कि उसकी गली में रहने वाले तीन लोग दबंग किस्म के हैं। पहले से लगे बिजली के खंभे को अपने स्थान से हटवाकर दूसरे स्थान पर उसके मकान के सामने लगवा रहे हैं। खंभा लगने का विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तहरीर में बिजली का खंभा उसके मकान के सामने नहीं लगवाए जाने की मांग की है।
वहीं दूसरे पक्ष से सुदामा, अनीता, शीला आदि कई लोगों ने थाने में दी तहरीर में बताया कि जो खंभा आरोपी की सहमति से लगाया गया था। अब आरोपी गली के लोगों के साथ गाली गलौज करता है और खंभा उखाड़ने की धमकी देता है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस दोनों पक्षों से दो-दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने बिना कार्रवाई के छोड़ दिया।