फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fifteen minutes in introduction and ten minutes congratulations, Minister of State review meeting is over, complainants remain upset in Baghpat

ऐसे कैसे होगा विकास: 15 मिनट परिचय और 10 मिनट बधाई, राज्यमंत्री की समीक्षा बैठक खत्म, फरियादी रहे परेशान

Tue, 12 Apr 2022 01:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 12 Apr 2022 01:02 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में कलक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री केपी मलिक की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विकास के एक भी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। यहां सभी विभागों के अधिकारी अधिकारियों से परिचय करके चुनाव अच्छा कराने की बधाई देते हुए बैठक खत्म करके बाहर मंत्री बाहर निकल गए। 

विज्ञापन
fifteen minutes in introduction and ten minutes congratulations, Minister of State review meeting is over, complainants remain upset in Baghpat
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल की समीक्षा बैठक - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में सोमवार को राज्यमंत्री केपी मलिक की समीक्षा बैठक में सोमवार को नए तरीके से विकास का खाका खींचा गया। विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बुलाई बैठक में पंद्रह मिनट तक अधिकारियों से परिचय किया गया। दस मिनट तक चुनाव अच्छा कराने पर बधाई दी। इसके बाद राज्यमंत्री बैठक खत्म करके बाहर निकल गए।

विज्ञापन


राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार केपी मलिक ने विकास कार्यों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी। इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारी पहुंचे थे। मंत्री के साथ पहली बैठक होने के कारण सभी अधिकारी पूरी तैयारी के साथ आए थे। वहां करीब सवा दस बजे मंत्री केपी मलिक पहुंचे। पहले डीएम राजकमल यादव व एडीएम अमित कुमार ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद करीब 15 मिनट तक अधिकारियों ने परिचय दिया। वहां सभी लोगों को लगा कि अब विकास कार्यों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


मंत्री ने बोलना शुरू किया। उन्होंने चुनाव अच्छे तरीके से कराने पर अधिकारियों को बधाई दी। इसके बाद कहा कि वह पहले विधायक थे। अब दोबारा विधायक बनने के साथ ही मंत्री बने हैं। सभी अधिकारी सहयोग करें, जिससे मिलकर काम किया जा सके। मंत्री करीब दस मिनट तक चुनाव पर बोलते रहे। इसके बाद बैठक खत्म करके सभागार से बाहर निकल गए। इस तरह विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विकास कार्य पर एक बात नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एमएलसी चुनाव: मेरठ में भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज बने एमएलसी, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर से वंदना वर्मा को मिली जीत

ये अधिकारी बैठक में बुलाए
राज्यमंत्री केपी मलिक की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम, एडीएम, एसडीएम, कलक्ट्रेट प्रभारी, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, पंचायती राज विभाग अधिकारी, कृषि विभाग, महिला एवं बाल कल्याण, शिक्षा विभाग, विद्युत निगम, परिवहन विभाग, जिला अभिहीत अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
 

फरियादी परेशान रहे
मालमाजरा गांव निवासी बेग्गा कई दिन से पेंशन के लिए भटक रहा है। वह सोमवार को पेंशन की समस्या का समाधान कराने के लिए विकास भवन में गया। वहां बताया कि समाज कल्याण अधिकारी राज्यमंत्री की बैठक में हैं। गांव बूढ़पुर निवासी महेंद्र सिंह दिव्यांग पेंशन के लिए विकास भवन पहुंचे। उन्हें बताया कि जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी मंत्री की बैठक में गई हैं। इस कारण लोग भटकते रहे।
 
यह परिचय करने के साथ ही विकास कार्यों की समीक्षा बैठक थी। इसमें विमर्श हुआ कि हम आगे क्या कर सकते हैं। अब अगली बैठक में विकास कार्यों पर विस्तार से बातचीत की जाएगी। यहां विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। -केपी मलिक, राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed