तेज धमाके से दहल उठा इलाका, मलबे में दबी मिलीं पांच लाशें, दर्दनाक थे वो तीन घंटे, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परवेंद्र आदि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि फैक्टरी में हुए धमाके की गूंज करीब दो किमी दूर नानूपुरा गांव तक सुनी गई। घरों की दीवारें भी हिल गई थी। ग्रामीण घरों से बाहर निकल गए थे। बाद में पता चला कि पटाखा फैक्टरी में आग लगी है। इसके बाद तो पूरा गांव यहां पहुंचना शुरू हो गया। युवक और बच्चों की भी यहां भीड़ लग गई थी।
मुस्तकीम ने बताया कि वो बाइक से कांधला से शामली जा रहा था, फैक्टरी में धमाके की आवाज सुनकर वो दहल गया। घबराहट में उसने बाइक रोक दी।
एक घंटे तक फटते रहे पटाखे
फैक्टरी में हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद भी पटाखों में धमाके होते रहे। दरअसल फैक्टरी में लगी आग वहां रखे पटाखों के स्टॉक तक पहुंचने के बाद आग और भड़क गई। तेज धमाके होते रहे। करीब एक घंटे तक धमाके होते रहे। इस वजह से दमकल कर्मियों को भी आग बुझाने और मलबा हटाने में परेशानी हुई।