{"_id":"57af6b894f1c1bf619ee4850","slug":"fever-in-rio-range-bound-seema","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियो में सीमा को बुखार ने जकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियो में सीमा को बुखार ने जकड़ा
अमर उजाला/मेरठ
Updated Sun, 14 Aug 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
रियो जाने से पहले पति अंकुश पूनिया के साथ सीमा पूनिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो में मेरठी बहू सीमा पूनिया को बुखार ने जकड़ लिया है। सीमा का मैच भारतीय समयानुसार 16 अगस्त की सुबह होगा। उनके बीमार होने से परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं सवा सौ करोड़ भारतीयों को सीमा पूनिया से पदक की उम्मीद है।
रियो ओलंपिक में अभी तक भारत को कोई पदक नहीं मिला है। इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल लाने वाली सीमा पूनिया से देश को बड़ी उम्मीद है। रियो जाने से पहले सीमा ने अपने पति व कोच अंकुश पूनिया के साथ पहले अमेरिका और फिर रूस में प्रैक्टिस की थी। चार दिन से वायरल ने सीमा को परेशान कर रखा है। इसके बावजूद भी सीमा का आत्मविश्वास कम नहीं हुआ है। सीमा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उनके साथ सवा सौ करोड़ भारतीयों का आशीर्वाद है। वह देश के लिए कुछ करेंगी। पहले से स्वास्थ्य में काफी सुधार है, आने वाले दो दिनों में और भी सुधार होगा।
डिस्कस थ्रो में एक भी कोच नहीं
अंकुश पूनिया का कहना है कि रिले 400 मीटर में छह कोच भेजे गए हैं और तीन मैनेजर हैं। वहीं डिस्कस थ्रो से सीमा पूनिया अकेली खिलाड़ी हैं, उनके साथ कोई कोच नहीं है। बिना कोच के खिलाड़ी को भेजना सही नहीं है।
विज्ञापन
ससुराल वालों को बहू पर भरोसा
ससुर तेजपाल सिंह, सास राजकुमारी, जेठानी आस्था और जेठ अनुज पूनिया को सीमा पर पूरा भरोसा है। वह उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
इनसे है सीमा की टक्कर
अंकुश पूनिया ने बताया कि सीमा पूनिया को पूर्व ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सैंड्रा पेट्रोविक, इंग्लैंड की जेडली, ऑस्ट्रेलिया की डायनिल सेलमिथन सेे टक्कर है। इसके अलावा और भी कई खिलाड़ी अच्छी हैं।