फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fever continues to wreak havoc in Govindpuri, 47 patients were examined and given free medicines by setting up a camp.

Meerut News: गोविंदपुरी में बुखार का कहर जारी, शिविर लगाकर 47 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा दी

Tue, 12 Nov 2024 03:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Fever continues to wreak havoc in Govindpuri, 47 patients were examined and given free medicines by setting up a camp.
गांव गोविन्दपुरी में बुखार का प्रकोप छाये जाने पर सीएचसी माछरा पर गांव मे स्वास्थ्य ​शिविर लगाय
माछरा। ब्लॉक माछरा के गांव गोविंदपुरी में सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर 47 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवा वितरित की। बुखार के चार नए मरीज पाए गए। इनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। वहीं बुखार को लेकर ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा के अंतर्गत गोविंदपुरी में करीब 15 दिनों से रहस्यमयी बुखार फैल हुआ है। बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नवंबर माह में देवदत्त शर्मा व वीरवती की मौत हो चुकी है। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में चिकित्सा शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाई वितरित की। बुखार से पीड़ित चार मरीजों के खून के नमूने लेकर मेडिकल काॅलेज में जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी माछरा के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. तरुण राजपूत ने बताया कि बुखार के चार नए मरीज सामने आए हैं। बुखार से पहले से पीड़ित आठ मरीजों, बदन दर्द व कमजोरी के 10, जोड़ों में दर्द के नौ, खांसी-जुकाम के 15 तथा गेस्टराइटिस का एक मरीज के स्वास्थ्य की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि एएनएम तथा आशाओं द्वारा कुल 195 घरों का सर्वे किया गया, जिसमें बुखार के 12 मरीज मिले। बाकी 35 मरीज अन्य बीमारी के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डाॅ. कीर्ति त्रिपाठी द्वारा भ्रमण किया गया और उनकी टीम द्वारा घरों का भ्रमण किया गया। ग्रामीणों को संचारी रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान द्वारा गांव की नालियां साफ कराई जा रही हैं। कई स्थानों पर भरे पानी में मच्छरों का लार्वा देखा गया है, जिसमें एंटी लार्वा का छिड़काव और फागिंग कराई जा रही है।

चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. तरुण राजपूत ने बताया कि दीपावली की छुट्टी में बाहर से लोग गांव में आए, जिनमें चिकनगुनिया और बुखार फैला था। अब स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed