फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fever, chikungunya killed three

बुखार, चिकनगुनिया से तीन की मौत

Mon, 12 Sep 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Mon, 12 Sep 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
Fever, chikungunya killed three
‌जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीज को जमीन पर पड़ा देख डॉक्टर को हड़काते सपा नेता रफीक अंसारी। - फोटो : अमर उजाला
पल्लवपुरम फेज एक की डबल स्टोरी में चिकनगुनिया से 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। कस्बा जानी में बुखार से पीड़ित सात वर्षीय बच्चे और 17 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। वहीं, जानी में सैकड़ों लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


 पल्लवपुरम फेज एक की डबल स्टोरी निवासी अमरनाथ शर्मा (55) को पिछले कई दिन से बुखार था। परिजनों के अनुसार चिकित्सकों ने बताया था कि उन्हें चिकनगुनिया है। उनका पल्हैड़ा चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार चल रहा था, जहां रविवार सुबह अमरनाथ की मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि बुखार से कॉलोनी के कई लोग पीड़ित हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक कोई यहां पर कैंप नहीं लगाया गया है। वहीं, जानी में सात वर्षीय निर्मल पुत्र मोहनदास को चार दिन पूर्व बुखार आया था। उसका मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। निर्मल की शनिवार देर शाम मौत हो गई। निर्मल केजी का छात्र था। वहीं, सीएलएम इंटर कॉलेज कीकक्षा बारह की छात्रा गुड़िया पुत्री अजित सिंह को दो दिन पूर्व बुखार हुआ था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बुखार के चलते हुई मौत से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों के अनुसार हर घर में बुखार से पीड़ित हैं। प्रधान हरिओम के अनुसार वह चिकित्सकों की टीम भेजने के लिए उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वहीं, जानीखुर्द पीएचसी प्रभारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि वह सोमवार को टीम भेजकर दोनों बच्चों की मौत के मामले की जांच कराएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रफीक ने लगाई चिकित्सकों काे फटकार
सपा
के दर्जा प्राप्त मंत्री और शहर सीट से प्रत्याशी रफीक अंसारी ने रविवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कई कमी मिलने पर डॉक्टरों को हड़काया। इमरजेंसी में एक बेड पर दोे मरीज       लेटे मिले। रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे रफीक अंसारी जिला अस्पताल पहुंचे।


इमरजेंसी बुखार के मरीजों से फुल थी। कई बेड पर एक जगह दो-दो मरीज लेटे हुए थे। इमरजेंसी में पानी भरा होने की शिकायत थी। मंत्री वार्ड में भी पहुंचे और मरीजों का हाल जाना। किसी ने बेड नहीं मिलने तो किसी ने डॉक्टर समय पर नहीं आने की शिकायत की। ग्लूकोज की बोतल चढ़ाने के लिए एक मरीज के पास स्टैंड नहीं था। स्वीपर हाथ में बोतल लेकर खड़ा था। इस पर रफीक अंसारी ने नाराजगी जताई। डॉक्टरों को हड़काया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed