{"_id":"580fbd544f1c1b3924bc3687","slug":"festival-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन घर पर छोड़कर जाए शॉपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन घर पर छोड़कर जाए शॉपिंग
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Wed, 26 Oct 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
माल रोड पर लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धनतेरस और दिवाली को देखते हुए 27 अक्तूबर से एक नवंबर तक शहर में रू ट डायवर्जन रहेगा। बेगमपुल आबूलेन पर चार पहिया वाहनों की एंट्री नहीं होगी। वहीं घंटाघर, वैली बाजार में सभी प्रकार के वाहन बैन रहेंगे। यह व्यवस्था सुबह सात से रात के 10 बजे तक लागू होगी। ऐसे में अगर आप बाजार में शॉपिंग करने जा रहे हैं तो अपने वाहन को घर ही छोड़कर जाएं।
यहां बंद रहेंगे चार पहिया वाहन
बेगमपुल चौराहे से आबूलेन मार्केट की ओर।
कांठ के पुल से दास मोटर, आबूलेन की ओर।
शिव मूर्ति चौक से वेस्ट एंड रोड की ओर से आबूलेन तक।
शहीद योगेंद्र हाट पुल से आबूलेन मार्केट की ओर।
कोऑपरेटिव चौराहे से पीएल शर्मा रोड से बेगमपुल तक।
यहां सभी वाहनों की नो एंट्री
खैरनगर चौराहे से खैर नगर मार्केट और वैली बाजार।
घंटाघर से वैली बाजार चौराहा।
ब्रह्मपुरी चौराहा, प्याऊ, शिव चौक से कबाड़ी बाजार वैली बाजार सर्राफा मार्केट।
शहर कोतवाली की ओर से सराफा मार्केट की ओर।
बेगमपुल चौराहे से आकाश गंगा साड़ी सेंटर तक।
24 घंटे बंद रहेगा मार्ग
दिपावली मेले के कारण बेगमपुल से खूनी पुल, राजकीय इंटर कॉलेज के बीच काफी भीड़ रहती है। इसी को देखते हुए यहां 27 अक्तूबर से एक नवंबर तक 24 घंटे सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
सिटी बसों की व्यवस्था
मेडिकल कॉलेज से सिटी स्टेशन तक चलने वाली सिटी बसों को गांधी आश्रम चौराहे से हंस चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। जो सूरजकुंड पुलिया से दाईं ओर मुड़कर साकेत चौराहे से बाउंड्री रोड होकर जीरो माइल चौराहे से रजबन बाजार, नैंसी चौराहा, ओघड़नाथ मंदिर से मिलिट्री हॉस्पिटल होकर सिटी स्टेशन जाएंगी। वापसी में सिटी स्टेशन से रेलवे रोड जली कोठी भैसाली बस स्टैंड जीरो माइल चौराहे से बाउंड्री रोड होकर उपरोक्त मार्ग होकर मेडिकल मार्ग तक जाएंगी। इन मार्गों पर चलने वाली रोडवेज और सिटी बसों के लिए वन वे की व्यवस्था सुबह सात से रात 10 बजे तक प्रभावी होगी।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था होगी पुख्ता
एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने बताया कि दिवाली पर भीड़ को देखते हुए 27 से एक नवंबर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के मुख्य बाजारों में संबंधित थाने के अलावा पुलिस लाइन से भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी पर लगाई जाएगी। इसके अलावा मुख्य स्थलों पर पीएसी भी तैनात रहेगी। एसपी ट्रैफिक किरन यादव के अनुसार ट्रैफिक पुलिस भी बाजारों में रहेगी।