फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students were made aware of child safety and the POCSO Act.

Meerut News: छात्राओं को बाल सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरुक किया

Fri, 02 Oct 2026 07:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
Female students were made aware of child safety and the POCSO Act.
आर्य कन्या इंटर कालेज  में गांधी जयंती पर पुष्प अर्पित करते हुए छात्राएं। (स्त्रोत संस्थान) मवा
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। साथ ही छात्राओं को बाल सुरक्षा एवं पॉक्सो एक्ट के प्रति जागरुक किया।
विज्ञापन

शुभारंभ विद्यालय परिवार द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय की शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्राओं ने महापुरुषों को याद किया। छात्राओं ने गांधी और शास्त्री के जीवन, आदर्शों, सत्य-अहिंसा के सिद्धांतों एवं देश के स्वतंत्रता संग्राम तथा नवनिर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

जयंती समारोह के साथ ही विद्यालय परिसर में बाल यौन शोषण, उत्पीड़न एवं पोर्नोग्राफी के प्रति छात्राओं को सतर्क करने के लिए पॉक्सो अधिनियम पर आधारित विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को बाल सुरक्षा के लिए कानूनी प्रावधानों और सरकारी प्रयासों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के अंतर्गत कक्षा 12वीं की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक के माध्यम से गुड टच-बैड टच की पहचान करने, किसी भी गलत व्यवहार का निसंकोच विरोध करने और संकट की स्थिति में परिजनों, शिक्षकों या विश्वसनीय व्यक्ति से तुरंत सहायता लेने का संदेश दिया गया। शिक्षिका कविता रस्तोगी द्वारा छात्राओं के ज्ञानवर्धक विकास के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed