फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students made aware of cervical cancer prevention.

Meerut News: सर्वाइकल कैंसर से बचाव पर छात्राओं को किया जागरुक

Fri, 24 Jul 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Female students made aware of cervical cancer prevention.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। कृपाराम इंटर कॉलेज और भूनी स्थित कदम पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के जन-जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव और एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी गई। छात्राओं ने अभियान में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने का संकल्प लिया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सीएचसी प्रभारी डॉ. राघो सिंह ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाली गंभीर बीमारियों में शामिल है। लेकिन समय पर जागरूकता और टीकाकरण के माध्यम से इससे काफी हद तक बचाव संभव है। उन्होंने छात्राओं को ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 15 वर्ष की आयु में यह टीका सबसे अधिक प्रभावी माना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वह टीकाकरण को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति में न आएं और अपने अभिभावकों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. पारुल चौधरी, नवजोत सिद्धू, एआरओ विजयपाल सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, एएनएम गीता तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed