फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   female inspector demanded one lakh for removing name of army jawan from trial only one month salary

यूपी: महिला थाना प्रभारी ने मुकदमे से सेना के जवान का नाम हटाने के बदले मांगे एक लाख, एसएसपी तक पहुंचा सौदेबाजी का वीडियो

Sat, 07 May 2022 03:31 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 07 May 2022 03:31 PM IST
सार

आरोपी पक्ष ने बताया कि इतनी रकम देने में असमर्थ हैं। तब महिला दरोगा कहती है कि सेना के जवान की एक माह की तनख्वाह ही तो है।

विज्ञापन
female inspector demanded one lakh for removing name of army jawan from trial only one month salary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

मेरठ में महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल व विवेचक महिला दरोगा रितु काजला ने दुष्कर्म की धारा 376 हटाने के लिए एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी। एक होमगार्ड ने दोनों की वीडियो बना ली और एसएसपी को शिकायती पत्र के साथ सौंप दी। एसएसपी ने इस मामले की जांच एसपी देहात केशव कुमार को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के बाद इस मामले में कार्रवाई सुनिश्चित होगी। 

विज्ञापन


सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक सेना में जवान है। उसकी पोस्टिंग नागालैंड में है। सेना के जवान की भाभी का मायका कंकरखेड़ा में है। भाभी ने ससुराल वालों के साथ सेना के जवान पर भी दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का मुकदमा महिला थाने में दर्ज है। इसकी विवेचना महिला थाने में तैनात दरोगा रितु काजला कर रहीं हैं। विवेचना से संबंधित जानकारी जुटाने के लिये विवेचक बार-बार सेना के जवान और उसके परिवार को थाने बुला रहीं थीं। आरोप है कि तीन दिन पहले सेना के जवान से महिला थाना प्रभारी और विवेचक रितु ने मुकदमे में लगी धारा 376 हटाने के बदले में एक लाख रुपये की मांग कर दी। 
विज्ञापन


सेवा के जवान के साथ उसका एक रिश्तेदार भी महिला थाने में गए थे। उक्त रिश्तेदार होमगार्ड है और कोतवाली थाने में उसकी पोस्टिंग है। होमगार्ड ने थाना प्रभारी मोनिका जिंदल और विवेचक द्वारा एक लाख रुपये डिमांड की वीडियो अपने मोबाइल में बना ली। महिला प्रभारी को वीडियो बनने का शक हुआ भी हुआ तो होमगार्ड ने मोबाइल अपडेट होने की बात कहकर टाल दिया। बुधवार सुबह उक्त होमगार्ड एसएसपी ऑफिस पर पहुंचा, जहां एसएसपी के साथ एसपी देेहात भी जनसुनवाई कर रहे थे। होमगार्ड ने महिला थाना प्रभारी और विवेचक द्वारा एक लाख रुपये की डिमांड की बात शिकायती पत्र में दी। शिकायती पत्र पढ़कर एसएसपी ने सुबूत मांगे तो होमगार्ड ने वीडियो सौंप दी। वीडियो में विवेचक यह कहते हुए भी दिखाई दे रहीं हैं कि तुम्हारे तो एक माह के वेतन की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मसाज सेंटर पर छापा: आपत्तिजनक स्थिति देख अफसर हैरान, दिल्ली की युवतियों समेत 14 गिरफ्तार

होमगार्ड ने वीडियो भी सौंप दी 
शिकायती पत्र के साथ होमगार्ड ने एसएसपी को वीडियो भी सौंप दी। बताया गया कि वीडियो में महिला पुलिस दिखाई दे रही और पैसे मांगने की बात भी है। वीडियो में यह बात भी सुनी गई कि महिला थाना पुलिस होमगार्ड से वीडियो बनाने पर आपत्ति कर रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने एसपी देहात से जांच कराने का आश्वासन होमगार्ड को दिया। एसपी देहात को मामले की जांच दे दी है। 
 
200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर हो चुकी कार्रवाई 
भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर दस महीने में एसएसपी प्रभाकर चौधरी 200 से पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। सदर बाजार, गंगानगर व टीपीनगर थाने में पुलिस वालों पर भ्रष्टाचार का मुकदमा भी दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: लापरवाही की हदें पार: सोते रहे अफसर और स्कूल बस से चली गई मासूम की जान, अब खुले बड़े राज, हर कोई हैरान

वीडियो में पैसे की बात, जल्द देंगे रिपोर्ट 
शिकायती पत्र और वीडियो मिला है। इसके आधार पर महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल और विवेचक रितु की जांच चल रही है। सभी बिंदु देखे जा रहे है। वीडियो में पैसे की बात है। जल्द ही जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप देंगे। - केशव कुमार, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed