{"_id":"6a78951d5373ebb4dc09d735","slug":"female-devotee-dies-after-falling-ill-during-kanwar-yatra-meerut-news-c-40-1-smrt1041-113128-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कांवड़ यात्रा में महिला श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
विज्ञापन
थाना बीबीनगर स्थित गांव इकलैडी निवासी विनेश का फाइल फोटो। (स्त्रोत परिजन) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना (मेरठ)। बहसूमा क्षेत्र के अंतर्गत झुनझुनी नहर पटरी पर हरिद्वार से जल लेकर अपने गांव लौट रही महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
बुलंदशहर के थाना बीबी नगर स्थित गांव इकलैडी निवासी विनेश (55) अपने बेटे आशु कुमार के साथ हरिद्वार से जल उठाकर अपने गांव में जलाभिषेक के लिए जा रही थीं। यात्रा के दौरान रविवार सुबह करीब 9:10 बजे झुनझुनी नहर पटरी के पास अचानक उन्हें घबराहट और उल्टी की शिकायत हुई। स्थिति को देखते हुए पुत्र आशु और स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दी गई।
सूचना पर उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया सीएचसी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि महिला सीएचसी में मृत अवस्था में आई थी। आशंका है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुत्र आशु ने बताया कि वह इकलौती संतान है। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। विनेश बीते 20 वर्षों से लगातार घर की सुख-शांति व समृद्धि के लिए कांवड़ ला रही थीं।