{"_id":"5d024811bdec226d7200780b","slug":"female-dead-body-found-buried-in-a-farm-in-meerut-police-starts-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: युवती की हत्या कर शव खेत में दबाया, एक हाथ व सिर गायब, जांच में जुटी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: युवती की हत्या कर शव खेत में दबाया, एक हाथ व सिर गायब, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 13 Jun 2019 06:26 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 13 Jun 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
युवती के शव को बाहर निकलवाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के दौराला में एक किसान के खेत में युवती का शव दबा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मिट्टी खोदकर बाहर निकाला। पुलिस ने मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दौराला थानाक्षेत्र के लोहिया ग्राम निवासी किसान सबी अहमद गुरुवार सुबह अपने खेत पर गया था। यहां खेत में शव दबा मिलने पर किसान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को बाहर निकाला। वहीं घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार खेत से बरामद युवती का शव क्षत-विक्षत व नग्न हालत में मिला है। युवती का एक हाथ व सिर गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच पड़ताल में सामने आया है कि शव तकरीबन पांच दिन पुराना है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या के बाद शव को खेत में दबा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन