{"_id":"5e3b25168ebc3ee6134d85ff","slug":"female-crime-is-increasing-due-to-insensitive-society-meerut-news-mrt467468626","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवेदनहीन समाज के कारण बढ़ रहा महिला अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवेदनहीन समाज के कारण बढ़ रहा महिला अपराध
विज्ञापन

मेरठ। कभी निर्भया, कभी तेलंगाना की बिटिया के साथ होने वाले घिनौने अपराध का मुख्य कारण सामाजिक संवेदनहीनता है। कोई दो दिन की बच्ची को कचरे के ढेर पर छोड़कर चला जाता है। कहीं बेटियों को दहेज न मिलने पर जला दिया जाता है। शाम को घर से निकलते ही महिलाओं, लड़कियों के साथ छेड़खानी शुरू हो जाती है। महिला अपराध सरकार और पुलिस की लापरवाही के कारण बढ़ता है, लेकिन इस पर अंकुश न लगने का बड़ा कारण सामाजिक संवेदनहीनता है। इस विषय पर छात्राओं ने विचार रखे।
आरजी पीजी कॉलेज में चल वैजयंती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। समाजशास्त्र संघ के तत्वावधान में सरोजनी वासन चल वैजयंती प्रतियोगिता हुई। अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य ने की। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न डिग्री कॉलेजों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का विषय बालिकाओं के प्रति बढ़ती हिंसा में समाज की संवेदनहीनता कहां तक उत्तरदायी है, इस पर विचार रखे। प्रतियोगिता में विजेता का खिताब आरजी पीजी कॉलेज की छात्रा साबिया ने जीता। दूसरी विजेता इसी कॉलेज की छात्रा सैयदा व डीएन पीजी कॉलेज की छात्रा अक्षिता रही। तीसरा स्थान आरजी पीजी कॉलेज की छात्रा अनुष्का ने पाया। सांत्वना पुरस्कार आरजी पीजी कॉलेज की छात्रा चरनप्रीत ने जीता। निर्णायक की भूमिका डॉ. अमिता शर्मा एवं डॉ. छाया तेवतिया की रही। एनएएस डिग्री कॉलेज, इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज, कनोहर लाल महिला डिग्री कॉलेज, डीएन पीजी कॉलेज की टीमों सहित शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। संचालन संयोजिका डॉ. मंजूलता ने किया। इस मौके पर डॉ. अंजुला राजवंशी, डॉ. रजनी श्रीवास्तव, डॉ. सुमन, डॉ. हुमेरा व अन्य स्टाफ ने सहयोग दिया।