फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fee disturbances, check and fill the form

फीस में गड़बड़ी, चेक करके भरें फॉर्म

Sat, 18 Jan 2020 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Fee disturbances, check and fill the form
फीस में गड़बड़ी, चेक करके भरें फॉर्म
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में भरे जा रहेे रेग्युलर और प्राइवेट फार्म की फीस में अभी भी गड़बड़ी की शिकायतें आ रही हैं। ऐसे में छात्र-छात्राएं फीस चेक करके ही फार्म भरें। अगर ज्यादा फीस कटती है तो इसकी विवि प्रशासन से शिकायत करें।

बीए, बीएससी, बीकॉम एवं एमए-एमकॉम के रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन वेबसाइट पर चार जनवरी से भरे जा रहे हैं। 27 जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ फीस जमा की जा सकती है। 29 जनवरी तक कॉलेजों में फॉर्म का प्रिंट आउट जमा कराना होगा। कॉलेजों द्वारा कैंपस में परीक्षा फॉर्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। प्राइवेट में छात्र-छात्राओं को तीन कॉलेजों का विकल्प देना होगा। विवि उनको कॉलेज का अलॉटमेंट करेगा। ऐसे में प्राइवेट में जो छात्र-छात्राएं फार्म भर रहे हैं, अभी उसके प्रिंट आउट में तीनों कॉलेजों का नाम आ रहा है। 27 के बाद विवि प्रशासन जब तक उनको कॉलेज का अलॉटमेंट कर देगा तब संबंधित कॉलेज में प्रिंट आउट जमा होंगे। इन कोर्सों की फीस में अभी भी छात्र गड़बड़ी की शिकायत कर रहे हैं। विवि प्रशासन का कहना है कि यह समस्या शुरू में आई थी।
विज्ञापन

यह है कोर्सों की फीस
रेग्युलर में बीए-बीएससी-बीकॉम में 780, एवं प्रति प्रैक्टिकल विषय 170
प्राइवेट में बीए-बीकॉम में रजिस्ट्रेशन फीस 160 एवं परीक्षा फीस 1930
प्राइवेट में एमए-एमकॉम में रजिस्ट्रेशन फीस 160 एवं परीक्षा फीस 2460 एवं परमिशन फीस 160 रुपये है। वाइवा विषय के 170 रुपये अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed