{"_id":"5873d0d84f1c1b1729ba905c","slug":"fda-lab-me-aniyamitta","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफडीए लैब में अनियमितता पर बैठाई जांच, मेरठ मंडल ने उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफडीए लैब में अनियमितता पर बैठाई जांच, मेरठ मंडल ने उठाया यह कदम
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Tue, 10 Jan 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज कैंपस स्थित खाद्य एवं औषधि लैब पर जांच बैठा दी गई है। रेनोवेशन के काम में धांधली व कबाड़ को बिना किसी टेंडर प्रक्रिया के साथ बेचने पर एबी मिश्रा संयुक्त विकास आयुक्त मेरठ मंडल ने यह कदम उठाया है। उन्होंने अपने ही कार्यालय के अधिशासी अभियंता (प्राविधिक परीक्षक) देवेंद्र बालियान को जांच सौंपी है।
विज्ञापन
लैब और दफ्तर में रेनोवेशन के काम में अनियमितता पर ज्वाइंट कमेटी अपनी आपत्ति दर्ज करा चुकी है। गोपनीय रिपोर्ट के हवाला से अमर उजाला ने पूरा खुलासा किया था। कमेटी ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया था कि अभी तक का काम संतोषजनक नहीं है। क्योंकि कार्यदायी संस्था को पहले चरण में लैब का काम करने था, लेकिन करीब 60 लाख की धनराशि में आठ से 10 शौचालयों को तैयार किया गया है। इसलिए अभी तक का काम वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में आता है। इसकी उच्च स्तरीय जांच होने की आवश्यकता है। उधर, यह मामला चल ही रहा था कि विभागीय स्टाफ ने कबाड़ बिना टेंडर प्रक्रिया के बेच दिया। अधिवक्ता संदीप पहल की तरफ से लिखित शिकायत की गई है। इसी मांग पर संयुक्त विकास आयुक्त ने जांच कमेटी बनाई है। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को कमेटी जांच के लिए एफडीए दफ्तर जाएगी। रेनोवेशन के काम को लेकर जहां कार्यदायी संस्था फंसती नजर आ रही है तो बिना टेंडर केे कबाड़ बेचे जाने पर विभाग के ही लोगों पर गाज गिर सकती है। सहायक आयुक्त औषधि आयुक्त राजेश श्रीवास्तव को मामले की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन