फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FCA Blue won the match by five wickets

Meerut News: एफसीए ब्लू ने पांच विकेट से जीता मैच

Fri, 21 Feb 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
FCA Blue won the match by five wickets
मेरठ। राधा गोविंद क्रिकेट मैदान में चल रही चतुर्थ गौरैया चैलेंजर ट्रॉफी में बृहस्पतिवार को एफसीए ब्लू और इस्माईल क्लब के बीच मैच हुआ। इस्माईल क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। बल्लेबाज फरदीन ने 33 गेंद में 50 रन और आदिल ने 10 गेंद में 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में एफसीए ब्लू की ओर से नाजिम ने 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट और तुषार ने 4 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एफसीए ब्लू की टीम ने 18 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए। बल्लेबाज योनित ने 41 गेंद में 62 रन और शाश्वत ने 24 गेंद में 35 रन बनाए। गेंदबाजी में इस्माईल क्लब की ओर से रिहान ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट और नावेद ने 4 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच नाजिम को चुना गया। इस दौरान कप्तान कालेन खान ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed