फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fb post increased problem, protest at gantaghar

Facebook पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट डालने पर हंगामा, तनाव

Sun, 26 Mar 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 26 Mar 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
fb post increased problem, protest at gantaghar
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

फेसबुक पर धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट डालने पर दूसरे समुदाय के लोगों ने शनिवार आधी रात को घंटाघर पर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस ने लोगों को शांत किया। पुलिस के अनुसार यह पोस्ट किसी युवती के नाम से डाली गई है। रिपोर्ट दर्ज करते हुए इसकी जांच शुरू कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार देहली गेट थाना क्षेत्र के पूर्वा महावीर निवासी शाहरुख के फेसबुक एकाउंट पर धार्मिक पुस्तक के बारे में भड़काऊ पोस्ट डाली गई थी। शाहरुख ने आसपास के लोगों की इसकी जानकारी दी। यह पोस्ट दौराला की किसी युवती के नाम से डाली गई। इसकी जानकारी लगने पर युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बदर अली के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोग घंटाघर पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


लोगों ने धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट डालने की आरोपी युवती के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामे की सूचना पर देहली गेट, रेलवे रोड और टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। लोगों ने आरोप लगाया कि शहर का माहौल खराब करने के लिए एक समुदाय को टारगेट बनाया जा रहा है। पुलिस ने शाहरुख की तहरीर पर देहली गेट थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफबी अकाउंट फर्जी निकला
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत शाहरुख के एफबी अकाउंट से जानकारी जुटाई। पुलिस का दावा है कि जिस एफबी अकाउंट से पोस्ट डाली गई, वह फर्जी बनी हुई है। पुलिस ने साइबर सेल से जांच कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांति बनाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed