{"_id":"679a798ef82def499208e79c","slug":"father-son-along-with-a-relative-had-killed-anas-meerut-news-c-30-1-sah1001-141412-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पिता-बेटे ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अनस को उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पिता-बेटे ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अनस को उतारा था मौत के घाट
Thu, 30 Jan 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देवबंद के लबकरी गांव में पिता-बेटे ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अनस को मौत के घाट उतारा था। उनका विवाद बाइक की साइड लगने पर हुआ था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया है। हत्याकांड में प्रयुक्त चाकू भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मंगलवार को लबकरी गांव निवासी अनस (19) पुत्र असलम की रास्ते में पड़ोसी से कहासुनी हो गई थी। उस समय तो मामला निपट गया था। कुछ देर बाद ही पड़ोसी उसके घर के बाहर पहुंच गए थे। अनस ने गाली देने का विरोध किया तो पड़ोसियों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया था। परिजन उसे सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचे थे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले अरशद, उसके बेटे अलीशान निवासी लबकरी, तलहार पुत्र तल्हा निवासी छुटमलपुर को भायला रोड पर नए रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।
-- ऐसे दिया घटना को अंजाम
पूछताछ में हत्यारोपी अरशद ने बताया कि मंगलवार को घर के सामने बाइक की साइड लगने पर अनस से विवाद हुआ था। दोनों का आपस में कंधा भी टकरा गया था। यह बात अपने बेटे अलीशान व रिश्तेदार तलहार को बताई। इसके बाद बेटे ने तलहार को घर से चाकू दिया था। फिर तीनों अनस के यहां पहुंचे। उन्होंने अनस के हाथ पकड़े। बेटे अलीशान ने तलहार से चाकू से वार करने के लिए कहा था। तब तलहार ने गुस्से में अनस की पीठ व पेट में चाकू से कई वार किए थे। बीच-बचाव में आए मोहसीन को भी चाकू लगा था। हत्याकांड के बाद आरोपी वहां से भाग गए थे।