फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father sexual assault with daughter for three years in Meerut

शर्मनाक! बेटी को ड्रग्स देकर तीन साल तक दुष्कर्म, महिला ने पुलिस को बताई सौतेले पिता की करतूत

Fri, 17 May 2019 03:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 17 May 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Father sexual assault with daughter for three years in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

यूपी के मेरठ शहर में एक शर्मनाक मामला प्रकाश में आया है। यहां एक सौतेले पिता पर अपनी बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। महिला ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसका पति सौतेली बेटी से तीन साल से ड्रग्स देकर दुष्कर्म कर रहा है। विरोध करने पर आरोपी मारपीट करता है।

विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसका पहले पति से तलाक हो गया था। पहले पति से एक बेटी है। जो उसी के साथ रह रही है। 2002 में उसने बागपत निवासी एक युवक से दूसरी शादी की थी। इस समय वह कंकर खेड़ा क्षेत्र की एक कॉलोनी में रह रही है। आरोप है कि उसका पति सौतेली बेटी पर गलत नजर रखता था। कई बार उसने विरोध किया तो बेटी और उसके साथ भी मारपीट की। यह भी आरोप लगाया कि नशे की गोलियां देकर बेटी से जबरन यौन शोषण करता है। 
विज्ञापन


बताया गया कि पूर्व में उसका पति मादक पदार्थ के मामले में चित्तौड़गढ़ से भी गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। जिस पर अलग-अलग कई मामले दर्ज हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति एक अन्य महिला को घर पर लाता है और उससे भी गलत संबंध है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि पति ने कई बार बेटी और उसे धमकी देते हुए कहा कि यदि पुलिस में शिकायत की तो वह दोनों की हत्या कर देगा। आरोपी की करतूत से बेटी का जीना दुश्वार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी क्राइम डॉक्टर बीपी अशोक का कहना है कि इस मामले में महिला पुलिस व इंस्पेक्टर कंकर खेड़ा को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed