{"_id":"59b8e6c34f1c1be57f8b6798","slug":"father-raped-teenager-efforts-to-kill-mother-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मां-बेटी का कत्ल करने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुगी पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म, मां-बेटी का कत्ल करने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 13 Sep 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
सौतेले पिता ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ जनपद में परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। विरोध करने पर पत्नी और बेटी की गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पढ़ें : शर्मनाक : दरिंदों ने पति-पिता के सामने किया सामूहिक बलात्कार
विज्ञापन
इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार मूलरूप से बदायूं निवासी इस महिला के पति की दस साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद महिला ने एक गांव निवासी युवक से दूसरी शादी कर ली। महिला के अपने पहले पति के तीन बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। आरोप है कि एक सप्ताह पहले जब महिला घर पर नहीं थी, तो सौतेले पिता ने छात्रा को चाय में नशीली गोलियां देकर दुष्कर्म किया। महिला ने उसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही थी तो वह माफी मांगने लगा। आसपास के लोगों ने मामला निपटा दिया था। मंगलवार को महिला की अनुपस्थिति में आरोपी ने फिर सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। महिला को लौटने पर इसका पता चला तो उसने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी। जिस पर आरोपी पिता ने शिकायत करने पर पत्नी और बेटी का गला दबाने का प्रयास किया। शोर मचने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/