{"_id":"67abbcdf73c238f09d03e7c1","slug":"father-of-constable-deployed-in-maha-kumbh-murdered-by-slitting-his-neck-meerut-news-c-14-1-mrt1051-780971-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: महाकुंभ में तैनात सिपाही के पिता की गर्दन रेतकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: महाकुंभ में तैनात सिपाही के पिता की गर्दन रेतकर हत्या
विज्ञापन
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ
घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर अर्द्धनग्न हालत में मिला शव
सोमवार को खेत में सिंचाई करने गए थे किसान रवि शंकर
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। महाकुंभ में तैनात पीएसी के सिपाही सचिन के पिता रवि शंकर (52) की गांव इकवारा में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। रवि शंकर खेतीबाड़ी करते थे। हत्यारोपी उनके शव को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर लुकाधड़ी गांव के जंगल में एक रास्ते पर छोड़कर फरार हो गए। पिता की हत्या की सूचना सचिन प्रयागराज से वापस लौट रहा है।
मंगलवार सुबह किसान का अर्द्धनग्न अवस्था में शव मिला। मृतक के भतीजे प्रिंस खारी ने वन चौकीदार रामबीर को नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस हत्यारोपी को तलाश रही है। पुलिस हत्या कारण शराब पीकर कहासुनी मान रही है।
इकवारा निवासी किसान रवि शंकर सोमवार को अपने घर से गजपुरा के जंगल में अपने खेत पर सिंचाई करने की बात कह कर गए थे, परंतु देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने इधर-उधर तलाश, किया परंतु देर रात तक भी कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह लुकाधडी गांव से कुंडा जाने वाले रास्ते पर सड़क किनारे उनका शव मिला।
विज्ञापन
रवि शंकर के मुंह व गर्दन पर नुकीले और धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। गर्दन रेती गई थी। पैरों पर लाठी से पीटने के निशान थे। शव को कपड़े से ढक रखा था। सुबह खेतों पर जाने वाले ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।
एसपी देहात और सीओ मवाना ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के भतीजे प्रिंस खारी ने हस्तिनापुर थाना पर वन चौकीदार रामबीर निवासी सैफपुर कर्मचंदपुर व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
-- -- --
हत्या कर शव घसीट कर ले गए, कई लोग हो सकते हैं शामिल
पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि रवि शंकर सोमवार को गजपुरा गांव के समीप ट्यूबवेल पर पानी चला रहा था। लोगों ने देर शाम तक उसे ट्यूबवेल पर ही देखा था। पुलिस ने ग्राम गजपुरा के जंगल में स्थित जब उस ट्यूबवेल पर भी पहुंच देखा तो वहां पर मृतक की खून से सनी हुई पेंट व खून के निशान पाए गए। रवि शंकर की हत्या ट्यूबवेल पर करने के पश्चात शव को कुछ दूर तक घसीट कर ले जाया गया। बाद में लुकाधड़ी गांव के जंगल में शव को डाल दिया गया। पुलिस का मानना है कि हत्या में एक से अधिक लोग शामिल रहे हैं। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि नामजद कराए गए वन चौकीदार रामबीर से रवि शंकर की गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर एक साथ शराब पीते थे।
-- -- -- -- -- -
परिजनों ने रंजिश से किया इनकार
पुलिस का कहना है कि किसान के परिजनों से जानकारी मिली है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। वहीं पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। क्योंकि मृतक शराब पीने का भी आदी बताया जा रहा है। मौके पर फोरेंसिक टीम व डाॅग स्क्वाॅयड ने भी पहुंचकर घटना के साक्ष्य जुटाए। पुलिस को घटनास्थल से एक डंडा, चादर और चप्पल मिले हैं।
-- -- -- -- -- --
प्रधानपति के चचेरे भाई थे रवि शंकर
रवि शंकर इकवारा के ग्राम प्रधानपति सूबेसिंह का चचेरे भाई थे। सूबे सिंह की पत्नी उषा रानी गांव की प्रधान है। रवि शंकर खेती किसानी का काम करते थे। पत्नी लोकेश ग्रहणी हैं। तीन बेटी अंजलि और मधु, शिवानी हैं। शिवानी अविवाहित है। किसान की हत्या से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- -- -- -
नामजद वन चौकीदार की तलाश जारी
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से गहनता से जांच कर कई जानकारी जुटाई है। भतीजे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। नामजद आरोपी वन चौकीदार रामवीर की तलाश की जा रही है। कुछ अन्य संदिग्ध लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। अभी तक अनुमान लगाया रहा है कि शराब पीकर कहासुनी के बाद किसान की हत्या की गई है। बाकी आरोपियों के पकड़े जाने पर स्थिति स्पष्ट होगी पुलिस की तीन टीम लगाई गई है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
राकेश मिश्रा, एसपी देहात
-- -- -- --