फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father made 15 year old innocent girl a victim of lust

Meerut News: पिता ने 15 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

Wed, 10 Dec 2025 09:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Father made 15 year old innocent girl a victim of lust
डर और धमकी के बावजूद मासूम ने दिखाई हिम्मत, पिता की बदनीयती का किया पर्दाफाश
विज्ञापन

दो माह पहले पत्नी की मौत होने के बाद से ही कर रहा था घिनौनी हरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय मासूम अपने ही पिता की दरिंदगी की शिकार हो गई। पत्नी की मौत के बाद पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुराचार करना शुरू कर दिया। डर और शोषण से तंग आकर मासूम ने कॉल कर अपनी मामी को आपबीती बताई। मामी-मामा तुरंत गांव पहुंचे और आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
मथुरा निवासी पीड़िता के मामा ने बताया कि उनकी बहन का विवाह करीब 18 साल पहले सरधना के एक व्यक्ति से हुआ था। उनके चार बच्चे हैं। इनमें 15 वर्षीय बेटी भी शामिल है। दो महीने पहले उनकी बहन की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपनी बेटी के साथ दुराचार करना शुरू कर दिया। बेटी ने किसी को कुछ बताने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता को मथुरा ले जाने के दौरान आरोपी ने उनके खिलाफ डायल 112 पर शिकायत कर दी। इसके बाद पीड़िता को थाने लाकर तहरीर दी गई। मासूम ने मामा-मामी से कहा कि वह अब कहीं सुरक्षित महसूस नहीं करती। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ ही आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



बाप की बदनीयती से सदमे में बेटी
मासूम पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे धमकी गई थी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो उसकी जान चली जाएगी। इस डर और खौफ में रहकर भी मासूम ने साहस जुटाया और मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed