{"_id":"60db5a5cea030f0a64371ce3","slug":"father-dies-a-day-before-daughters-wedding-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदलीं खुशियां : बेटी की शादी से एक दिन पहले पिता की मौत, डोली विदा करने से पहले ही घर से उठी अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदलीं खुशियां : बेटी की शादी से एक दिन पहले पिता की मौत, डोली विदा करने से पहले ही घर से उठी अर्थी
Tue, 29 Jun 2021 11:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:07 PM IST
सार
मेरठ से सटे राजा का ताजपुर में शादी वाले घर में अचानक हार्ट अटैक आने से बेटी की शादी के एक दिन पहले ही पिता की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Flickr
विस्तार
मेरठ से सटे राजा का ताजपुर में शादी वाले घर में अचानक हार्ट अटैक आने से बेटी की शादी के एक दिन पहले ही पिता की मौत हो गई। पुत्री की बरात आने से एक दिन पहले ही पिता की अचानक मौत होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बेटी और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। खुशी का माहौल गम में बदल गया।
ताजपुर नई बस्ती निवासी धर्मवीर सिंह(45) की पुत्री काजल की बुधवार को बरात आनी थी। बरात आने से एक दिन पूर्व मंगलवार को पिता धर्मवीर बिरादरी की दावत दे रहा था। सोमवार रात को पड़ोसी के यहां खाना बन रहा था। कुछ लोग वहां देखरेख में लग हुए थे। खाना बनाने वाले कुछ और व्यक्ति व उसके पिता भी वहीं सो गए।
सुबह करीब चार बजे धर्मवीर को उसकी बेटी ने उठाया तो वह उठा ही नहीं और अचेत पड़े रहे। तुरंत उसे निजी चिकित्सक को दिखाया तो चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक का कहना है कि हार्ट अटैक के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
अचानक धर्मवीर की मौत होने पर परिजनों में कोहराम मंच गया। जिस पुत्री की शादी है, उसका व पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को बरात आनी है। धर्मवीर के छह पुत्रियां व एक पुत्र हैं।