फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father and son assaulted at intersection, accused of beating with belt

Meerut News: चौराहे पर पिता-पुत्र से मारपीट, बेल्ट से पीटने का आरोप

Fri, 27 Mar 2026 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Father and son assaulted at intersection, accused of beating with belt
सरधना। कस्बे के कालंद चुंगी चौराहे पर शुक्रवार को कुछ युवकों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों को बेल्ट से पीटा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

मोहल्ला तकियाकैत निवासी रियाजुद्दीन के अनुसार उसके बेटे अजीम को कुछ युवकों ने कॉल कर किसी बहाने से कालंद चुंगी चौराहे पर बुलाया था। बेटे के साथ वह भी मौके पर पहुंच गया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद युवकों ने दोनों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने बेल्ट से पिटाई कर दी। पीड़ितों के अनुसार किसी तरह जान बचाकर वह सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल के पास पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने वहां भी उनका पीछा कर मारपीट की। पीड़ित पक्ष ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed