फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father accused two people of taking away his daughter

पिता ने दो लोगों पर लगाया बेटी को ले जाने का आरोप

Thu, 26 Jun 2025 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Father accused two people of taking away his daughter
लावड़। इंचौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पिता और परिजनों पर घर में कैद कर रुपये के लालच में एक वृद्ध व्यक्ति से उसकी शादी कराने दबाव बनाने का आरोप लगाया था। जबकि, मंगलवार को ही पिता ने इंचौली थाने पर दो मुस्लिम युवकों पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवती ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर बताया था कि वह पढ़ना चाहती है। परंतु, उसके पिता व परिजन उस पर शादी का दबाव बना रहे हैं। पिता ने रुपयों के लालच में एक वृद्ध व्यक्ति से उसकी शादी कराने की बात कहीं और इन्कार करने पर उसे जान से मारने की धमकी व मारपीट की थी। इस पर एसएसपी ने जांच कराने का आश्वासन दिया। वहीं, देर रात पिता ने इंचौली थाने पहुंचकर तहरीर दी और शाबाज व मूसा पर बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। आरोप है कि वह खेत पर कार्य करने गया था। दोनों आरोपी घर पहुंचे और बड़ी बेटी को तमंचा दिखाते हुए छोटी बेटी को ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed