फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fast car illusion two labourman, died

तेज रफ्तार कार ने दो मजदूरों को रौंदा, मौत

Mon, 17 Feb 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
fast car illusion two labourman, died
खालिद का फाइल फोटो। - फोटो : SARDANA
सरधना। मेरठ-करनाल हाईवे पर रविवार दोपहर ईकड़ी मोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से मेहरमती गणेशपुर गांव निवासी दो मजदूरों की मौंत हो गई। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। दोनो मजदूरों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। परिजनों के मुताबिक दोनो मजदूर कंकरखेड़ा से मजदूरी कर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

मेरमती गणेशपुर गांव निवासी 42 वर्षीय खालिद ऊर्फ गोटी पुत्र जमील व 45 वर्षीय सुक्के पुत्र हबीब रविवार दोपहर कंकरखेड़ा से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। नानू पुल पर जाम लगा होने के कारण दोनो पैदल ही हाईवे से होते हुए गांव लौट रहे थे। ईकड़ी मोड़ पर मेरठ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्विफ्ट कार ने खालिद और सुक्के में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इस बीच लोगों कार सहित आरोपी चालक को पकड़ लिया गया। दोनों घायलों कसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन परिजनों को दिया। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के परिवार गरीब हैं। खालिद के परिवार में पत्नी अफसाना, चार बच्चे आरिफ, आजाद, मुसकान, महजबी हैं। वहीं, सुक्के के परिवार में एक बेड़ा ऐजाज दिव्यांग, सुहेल, शहनाज व अफसाना हैं। पुलिस ने देरशाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पुलिस के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की गिरफ्तारी की जाएगी।

नफीस उर्फ सुक्का का फाइल फोटो।

नफीस उर्फ सुक्का का फाइल फोटो।- फोटो : SARDANA

हाईवे पर सड़क हादसे के बाद क्रेन से कार को थाने लाया गया।

हाईवे पर सड़क हादसे के बाद क्रेन से कार को थाने लाया गया। - फोटो : SARDANA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed