फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fashion world on ramp

रैंप पर सजा फैशन का संसार

Sun, 16 Feb 2020 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
fashion world on ramp
परंपरा, कला और संस्कृति के संगम से सजे कलेक्शन को किया प्रदर्शित
विज्ञापन

मेरठ। दुनिया के तमाम देशों में परिधानों क ी विविधता, संस्कृति क ी भिन्नता को डिजायनरों ने मंच पर उतारा। बंगाल के तांत, केरल के म्यूरल, जयपुर के रजवाड़ा एवं गुजरात के काठियावाड़ से लेकर जापान के किमोनो और इजिप्ट के परंपरागत परिधानों की झलक युवा डिजायनर्स के परिधान में नज़र आई। सुभारती विश्वविद्यालय के फैशन इंस्टीट्यूट की ओर से शनिवार को फै शन शो का आयोजन हुआ। इसमें छात्रों द्वारा बनाए वस्त्रों को पहनकर मॉडल ने रैंप वॉक किया। अंत में ड्रेस के साथ चिड़िया पंख, मोर पंख, जोकर की टोपी, ताज, टियारा को मिश्रित कर थीम को मजबूती से पेश किया।
स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के नंदलाल बोस सुभारती कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट एंड फैशन डिजायन द्वारा फैशन शो का आयोजन मांगल्य प्रेक्षागृह में हुआ। शुभारंभ विश्वविद्यालय की संस्थापिका डॉ. मुक्ति भटनागर, कुलपति डॉ. एनके आहूजा, प्रिंसिपल डॉ. पिंटू मिश्रा, अभिनेता वत्सल सेठ एवं मॉडल सोनाली गुप्ता ने किया। यहां डॉ. मुक्ति भटनागर ने कहा कि सौंदर्य भारतीय संस्कृति की पहचान है। कुलपति डॉ. एनके आहूजा ने कहा कि यह मंच दुनिया की विभिन्न संस्कृतियों को एकता के रंग में रंगने का संदेश देता है। प्रिंसिपल डॉ. पिंटू मिश्रा ने कहा कि फैशन शो में 14 राउंड हैं। ये अलग-अलग देशों एवं संस्कृतियों की थीम पर हैं। यहां दक्षिण भारत, इजिप्ट, विवाह, शुभागमन, सेलिब्रेशन, कार्निवल आदि थीम को भी शामिल किया गया है। कोरियोग्राफर कपिल गोहरी के निर्देशन में शो के विभिन्न राउंड हुए। रजवाड़ा, शाही लिबास, मिस्त्र, तुर्क, वाइन सनशाइन, वेडिंग, खादी, पंचतत्व, मधुबनी, मुगलई, केरला आदि थीमों पर कपड़े पेश किए गए। डिजायनर विशाल, लवी, एकता, खुशबू, रहनुमा, शिवानी, पारुल, पूजा, निष्ठा द्वारा तैयार कपड़े प्रस्तुत किए गए। यहां प्रति कुलपति डॉ. डीसी सक्सेना, वरिष्ठ कुलसचिव ई पीके गर्ग, अतिरिक्त कुलसचिव सैयद जफर हुसैन, डॉ. नीरज कर्ण सिंह, डॉ. अभय शंकर गौड़, असिस्टेंट डायरेक्टर पीपीडी आकाश भटनागर, प्रशासनिक अधिकारी हर्षवर्धन कौशिक, डॉ. भावना ग्रोवर, डॉ. पूजा गुप्ता, डॉ. सोनल भारद्वाज, शालिनी वर्मा, साधना, विधि खंडेलवाल, शोभित मुखर्जी, नेहा सिंह, रशिका, अंजलि मौजूद रहे।
विज्ञापन

डेढ़ महीने की मेहनत का नतीजा
फैशन शो में फाइनल ईयर समेत अन्य कक्षाओं के छात्रों द्वारा बनाए गए कपड़े प्रदर्शित किए गए। इजिप्ट थीम पर बने कपड़ों को विशाल, एकता व टीम ने बहुत नाजुक तरीके से डिजायन किया। इजिप्ट के देवी-देवताओं के परिधानों से प्रेरित इन कपड़ों को सुनहरे रंग के सॉटन एवं रेगजीन से बनाया गया। विशाल ने बताया कि इन कपड़ों को बनाने में डेढ़ महीने से अधिक समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैशन के लिए मिला सम्मान
आयोजन में निर्णायक आर्यमन भाटिया, सांलिसा, राहुल ठाकुर व माही चौधरी रहे। यहां अब्दुल रहमान, संजीव देव मलिक, डॉ. कपिल किशोर, सोनिया, संदीप रायजादा, शैलेंद्र सिंह, सुधा, अर्चना शर्मा, राधिका गौतम, अजय बालियान, अनुभूति चौहान, स्वाति मेहरोत्रा, डॉ. कामाक्षी जिंदल, रचना पंडित व निधि जैन आदि रहे।

फिल्मों में तकनीक का तड़का जरूरी
टार्जन द वंडर कार फिल्म के हीरो वत्सल सेठ ने कहा कि फैशन की दुनिया में नाम कमाना है तो मेहनत करनी पड़ेगी। अभिनय में सफल होने के लिए बहुत काम करना पड़ता है। उन्होंने कहा बॉलीवुड के कुछ प्रोजेक्ट कर रहा हूं, लेकिन अभी शेयर नहंी कर सकता। उन्होंने कहा कि फिल्मों में तकनीक क ा तड़का जरूरी है। बेवसीरीज में भी थ्रीडी और तकनीक का प्रयोग हो रहा है। मेरठ पहली बार आया हूं, यहां का टैलेंट देखकर खुश हूं कि मंदाकिनी, दीप्ति भटनागर का यह शहर वाकई काबिले तारीफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed