फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers will have to protest to get their demands accepted: Rakesh Tikait

किसानों को अपनी बात मनवाने के लिए करने होंगे आंदोलन : राकेश टिकैत

Mon, 22 Dec 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Farmers will have to protest to get their demands accepted: Rakesh Tikait
मेरठ..कंवलजीत..गन्ना भवन पर भारतीय किसान यूनियन की महा पंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत......संवाद
मेरठ। किसान को अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने और अपनी बात मनवाने के लिए अब आंदोलन करने होंगे। रातों को धरने पर रुककर अपनी ताकत दिखानी होगी। सरकार बहरी हो चुकी है उसे बिना आंदोलन के कुछ सुनाई नहीं देता। किसानों को भी अब एकजुट होकर आंदोलन करके अपनी ताकत का एहसास कराना होगा।
विज्ञापन

यह बात भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को पांडव नगर स्थित गन्ना भवन में भाकियू की महापंचायत के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने मेरठ से लखनऊ तक आंदोलन की चेतावनी थी दी जिसका असर भी दिखाई पड़ा और पंचायत के दौरान ही गन्ना विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों की अधिकांश मांगों को मान लिया। लखनऊ स्तर की मांग के लिए प्रमुख सचिव गन्ना से मिलने की बात तय हुई। इसके बाद गन्ना भवन पर चल रहा किसानों का धरना भी समाप्त हो गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की ओर से जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में बीते सोमवार को हाड़ा बढ़ाने और भाड़ा घटाए जाने की मांग को लेकर गन्ना भवन पर धरना शुरू किया था। सात दिन तक धरना चला और रविवार को महापंचायत की गई। महापंचायत में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पंचायत से ही लखनऊ कूच करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पहले अरावली के पहाड़ों को बचाने के लिए आंदोलन होगा और इसके बाद जनवरी में लखनऊ में किसानों की मांगों के लिए आंदोलन किया जाएगा। इसे लेकर मुख्यमंत्री से भी वार्ता की जाएगी। टिकैत ने कहा कि किसान संगठनों को चुप नहीं बैठना चाहिए आंदोलन से ही किसानों की बात पूरी होती है। वर्तमान सरकारें केवल पूंजीवादियों की बात सुनती हैं। किसान की बात नहीं सुनीं जाती इसके लिए किसानों को अपनी ताकत दिखाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टरों के हो रहे चालान, खुलेआम दौड़ रहे व्यापारियों के ट्रक
राकेश टिकैत ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण के नाम पर किसानों के दस साल पुराने ट्रैक्टरों के चालान किए जा रहे हैं लेकिन व्यापारियों के पुराने ट्रक सरकार की मिलीभगत से खुलेआम दौड़ रहे हैं। मेरठ-मुजफ्फरनगर में फैक्टरियों में खूब ट्रक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसानों के ट्रैक्टर रोके गए तो व्यापारियों के ट्रकों को भी नहीं चलने दिया जाएगा। ट्रक शहर में घुसेगा तो लेकिन वापस जाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों की सभी मांगे पूरी की जाएं। घटतौली रोकी जाएं नहीं तो बड़ा आंदोलन होगा।
पंचायत में पहुंचे अधिकारी, पूरी हुईं किसानों की अधिकांश मांगे
उप गन्ना आयुक्त राजीव राय, जिला गन्ना अधिकारी बीके पटेल, एडीएम सिटी बृजेश सिंह समेत सभी मिल के जीएम व अधिकारी महापंचायत में पहुंचे। इस दौरान किसानों ने धरना स्थल पर जमीन पर ही अधिकारियों को बैठा लिया। राकेश टिकैत व अन्य पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को अधिकारियों के सामने रखा। इसके बाद किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल और अधिकारियों के बीच वार्ता हुई। अधिकारियों की ओर से हाड़ा (गन्ने का वजन पर्ची से अधिक होने) बढ़ाने की मांग को मान लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि पूर्व के नियमों के आधार पर मिल गन्ना लेंगी। इसके अलावा रियल टाइम खतौनी प्रार्थनापत्र के आधार पर सही होगी। अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने और भाड़े को लेकर डीएम मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे। वहीं कुछ मांगों को लेकर दस किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ में गन्ना प्रमुख सचिव से मिलेगा। एडीएम सिटी इसके लिए समय लेंगे। इसके बाद किसानों का धरना और महापंचायत समाप्त हो गई। धरने की अध्यक्षता मेजर चिंदौड़ी, रामफल शर्मा, इंद्रपाल मलिक ने की। संचालन हर्ष चहल ने किया। इस दौरान बुलंदशहर, हापुड़ समेत कई जिलों से हजारों की संख्या में किसान गन्ना भवन पहुंचे। धरने में हर्ष चहल, सत्यवीर, देशपाल, मोनू, बबलू तालियान, बबलू, कालू आदि रहे।
हरियाणा के रागिनी गायक संदीप ने बांधा समां
हरियाणा से मेरठ पहुंचे प्रसिद्ध रागिनी गायक संदीप और उनकी टीम ने सुबह से ही धरना स्थल पर समां बाधे रखा। उन्होंने सरस्वती की वंदना के साथ रागिनी शुरू की। इस दौरान उन्होंने उप गन्ना आयुक्त के खिलाफ और राकेश टिकैत के आंसुओं पर भी रागिनी सुनाईं। इस पर किसानों ने खूब तालिया बजाई। वहीं किसानों ने बीन बजाकर भी गीत संगीत का आनंद उठाया।
सैकड़ों ट्रैक्टरों में सवार होकर पहुंचे किसान
महापंचायत में मेरठ व आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों में भरकर पहुंचे। इस दौरान गन्ना भवन के चारों ओर ट्रैक्टर की लाइन लग गई। वाहन भी ट्रैक्टरों के कारण फंसे रहे। पंचायत स्थल के आसपास करीब एक से दो किमी तक जाम लगा रहा।

किसानों ने मौके पर ही मनाया जश्न

सभी मांगे पूरी होने के बाद किसानों ने गन्ना भवन में ही जश्न मनाया। जिलाध्यक्ष अनुराग, सनी सिसौला, सनी प्रधान समेत काफी संख्या में किसानों ने गन्ना भवन के बाहर ही ट्रैक्टर पर स्पीकर में गाने बजाकर डांस किया। किसानों ने मौके पर लड्डू भी बांटे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसान भरी ठंड और सर्द हवाओं के बीच दिन रात धरने पर डटे रहे। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया। वहीं धरना खत्म होते ही गन्ना भवन के सभी कार्यालयों के ताले भी खोल दिए गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed