फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers will be given compensation for crops destroyed by flood

बाढ से नष्ट हुई फसल का किसानों को दिलाएंगे मुआवजा

Sun, 10 Aug 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be given compensation for crops destroyed by flood
हस्तिनापुर। भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने शनिवार को खादर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांव रठौरा, दबखेड़ी सहित कई गांव में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि खादर क्षेत्र में इस प्राकृतिक आपदा से हजारों किसानों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। धान की पक्की फसल खेतों में अंकुरित होकर नष्ट हो रही है। जबकि खादर क्षेत्र में किसानों की धान और गन्ना मुख्य फसल है। अगर समय से पहले ही बाढ़ को रोकने के पुख्ता प्रबंध हो गए होते तो आज खादर क्षेत्र के किसानों को बाढ़ जैसे हालातों का सामना नहीं करना पड़ता। सिरजेपुर गांव के सामने पक्का तटबंध नहीं बनाया गया था जबकि स्थानीय ग्रामीण और क्षेत्र के किसान लंबे समय से मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर खादर क्षेत्र के किसानों को बाढ़ से नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलाया जाएगा। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष गुरप्रीत बंटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सरदार सुंदर सिंह, जज सिंह, इंदर सिंह, गुरदीप सिंह, बबलू, मेहताब सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed