फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers uniting for the movement

आंदोलन के लिए एकजुट हो रहे किसान

Tue, 12 Jan 2021 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Farmers uniting for the movement
हस्तिनापुर/बहसूमा/सरूरपुर। नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन जारी है। क्षेत्र के किसान एकजुट हो रहे हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के नेता किशोर वाल्मीकि व सरदार नरवैर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। वहां पर नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन किया। किसानों के साथ रोष मार्च भी निकाला। यहां केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर सपा नेता किशोर वाल्मीकि ने कहा कि यदि सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेगी तो संघर्ष जारी रहेगा।
वहीं, नरवैर सिंह ने बताया कि जब तक सरकार कानून वापस नहीं लेगी किसान घर नहीं जाएंगे। यहां 26 जनवरी को हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से सैकड़ों किसान दिल्ली में परेड में शामिल होंगे। वहीं, केंद्र सरकार का विरोध किया जाएगा। सपा कार्यकर्ताओं में इंद्रजीत जयंत, संदीप जाटव, सरदार गुलजार सिंह, मोनू पंवार, नवीन टॉक, अनिल वर्मा, नौशाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

बहसूमा कस्बे में मोहल्ला होली वाला में किसान वीरेंद्र नागर के आवास पर आयोजित बैठक में सपा के पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के विरोध में पारित काले कानूनों को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसान ठंड में सड़कों पर हक की लड़ाई लड़ रहा है। वे नए कृषि कानूनोें को वापस लेने की मांग पर अडे़ हैं। सरकार ने तीन माह बीतने के बावजूद गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। यहां वीरेंद्र नागर, इरफान पठान, रजत नागर, बृजपाल नागर, शाकिर फरीदी, ओमवीर, सुधीर अहलावत, वेदपाल नागर, ओमपाल गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कस्बा करनावल में अनिश्चितकालीन धरना 22वें दिन भी जारी रहा। यहां किसानों ने कहा कि सरकार का रवैया सही नहीं है। वे हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज का पुरजोर विरोध करते हैं। वक्ताओं ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड में क्षेत्र से हजारों की संख्या में किसान कूच करेंगे। साथ ही दिल्ली बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के लिए राशन व जरूरी सामान भेजने का एलान किया। वहीं, शहीद किसानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। यहां ब्रह्मानंद शर्मा ने अध्यक्षता की तथा संचालन रामपाल दादाजी ने किया। मुख्य रूप से सभासद रूपेश, राहुल जड़ौदिया, रवींद्र चौधरी, सुरेंद्र सिंह, सुंदर, कृष्णपाल, डिंपल, अरुण फोगाट, राजीव, गौरव, डीपी गिरी आदि मौजूद रहे। इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि भी मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed