फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers' Union submits memorandum in Cali alleging vote cutting by BLO

Meerut News: कैली में बीएलओ पर वोट काटने के आरोप में किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

Fri, 30 Jan 2026 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers' Union submits memorandum in Cali alleging vote cutting by BLO
सरधना। गांव कैली में बीएलओ पर वोट काटने के आरोप में भाकियू किसान सभा ने एसडीएम को दिया ज्ञापन। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरधना। तहसील के गांव कैली में बीएलओ पर राजनीतिक दबाव में आकर मतदाता सूची से नाम काटने और नए वोट न बनाने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों में आक्रोश है। भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
भारतीय किसान यूनियन (किसान सभा) को ग्रामीणों ने बताया कि बीएलओ द्वारा बिना पूर्व सूचना और निर्धारित प्रक्रिया अपनाए करीब 200 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटा दिए हैं। हटाए गए मतदाताओं में सामाजिक जनप्रतिनिधि और आगामी पंचायत चुनाव में संभावित प्रत्याशी भी शामिल हैं, जिससे पूरे प्रकरण में राजनीतिक हस्तक्षेप की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा लगभग 100 नए मतदाताओं के वोट बनाए जाने थे लेकिन बीएलओ द्वारा उन्हें बनाने से इन्कार किए जाने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

भाकियू (किसान सभा) के जिलाध्यक्ष चौधरी निखिल राव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम उदित नारायण सेंगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी बीएलओ के विरुद्ध विभागीय व कानूनी कार्रवाई करने, गलत तरीके से काटे गए सभी वोट तत्काल पुनः जोड़ने तथा लंबित नए मतदाताओं के वोट शीघ्र बनवाने की मांग की गई। इस दौरान प्रमुख गुप्ता, राकेश राव, राहुल शर्मा, मुजाहिद खान, शहरोज मलिक, अबुल हसन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed