फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers' sit-in suspended following talks with the District Magistrate.

Meerut News: जिलाधिकारी से वार्ता के बाद किसानों का धरना स्थगित

Fri, 01 May 2026 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers' sit-in suspended following talks with the District Magistrate.
मेरठ। भाकियू नेता विजयपाल घोपला के नेतृत्व में शताब्दी नगर के किसानों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना दिया। किसानों ने नए स्मार्ट मीटर हटवाने और न लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना शुरू किया। अधिकारियों के न मिलने पर वे रात भर डटे रहे। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस अधीक्षक सिटी ने धरना खत्म करने को कहा लेकिन किसान जिलाधिकारी से वार्ता पर अड़े रहे। बृहस्पतिवार सुबह भी धरना जारी रहा। पुलिस अधिकारियों के बुलाने पर किसान सिविल लाइन पहुंचे। वहां भी वार्ता न होने पर उन्होंने फिर धरना दिया।
विज्ञापन



जिलाधिकारी से वार्ता और सहमति

इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने किसानों को जिलाधिकारी कार्यालय पर बुलाया। दोपहर करीब तीन घंटे तक अधिकारियों और किसानों के बीच वार्ता चली। किसान नेता विजयपाल घोपला ने गांवों में स्मार्ट मीटर न लगने देने की बात कही। उन्होंने तर्क दिया कि किसान अभी तक स्मार्ट मीटर को समझ नहीं पाए हैं। जिलाधिकारी ने किसानों की मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद शाम करीब 5 बजे धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed