फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers should do medicinal farming to increase income

आय बढ़ाने को औषधीय खेती करें किसान

Sat, 14 Mar 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Farmers should do medicinal farming to increase income
आय बढ़ाने को औषधीय खेती करें किसान
विज्ञापन

मेरठ। औषधीय मिशन बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. कविता त्यागी ने कहा कि किसानों को औषधीय खेती पर आना चाहिए। इससे किसानों की आय बढे़गी, वहीं जमीन की उर्वरक शक्ति पर भी प्रभाव पड़ेगा। यह संदेश शुक्रवार को प्रभात नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित एक दिवसीय बायर-सेलर मीट में दिया।

मोदीपुरम कृषि विवि के डा. सत्यप्रकाश ने औषधीय पौधे, लेमनग्रास, पामारोजा, स्टीविया आदि की उत्पादन तकनीक और इससे होने वाली आय पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही तुड़ाई उपरांत प्रबंधन गुणवत्ता, प्रजाति का चयन, उर्वरक, सभी औषधीय पौधों की जानकारी दी। डा. योगेश राजभर ने सतावरी, कालमेघ, एलोवेरा, बेल आदि के चिकित्सीय गुण, औषधीय पौधों की नर्सरी आदि से होने वाली आय की जानकारी दी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डा. कमलेश ने भी औषधीय खेती से होने वाले लाभ गिनाए। इस मौके पर विकास तोमर पतंजलि, सुरेंद्र भगत, डाबर इंडिया, सुशांधु प्रताप सिंह पतंजलि, मलयज कौशिक, हाइटो हर्बल द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया कि वह औषधीय फसलों की खरीद करेंगे। किसानों ने औषधीय खेती की मार्केट और कलेक्शन सेंटर न होने की समस्या गिनाई। जिस पर उप निदेशक उद्यान और जिला उद्यान अधिकारी रामवीर सिंह ने किसानोें की समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक सीडीओ भानुप्रताप सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed