फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers should become entrepreneurs, we should provide technical education and employment to the new generation: Jayant Singh

किसान उद्यमी बने, नई पीढ़ी को दिलाएं तकनीकी शिक्षा रोजगार हम दें: जयंत सिंह

Wed, 25 Sep 2024 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers should become entrepreneurs, we should provide technical education and employment to the new generation: Jayant Singh
राजकीय आईटीआई में बिजनौर कौशल महोत्सव कार्यक्रम में रालोद अध्यक्ष ने किसानों को दी सलाह
विज्ञापन

-जॉब के लिए 13 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 3500 युवाओं को मिला जॉब ऑफर लेटर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) चौधरी जयंत सिंह ने राम राम जी के साथ भाषण शुरू किया। कहा कि खेती का दायरा कम हो रहा है। खेती के बिना किसानों के परिवार का जीवनयापन होना मुश्किल हो जाएगा। किसान औद्योनिक खेती करके उद्यमी बनें। साथ ही अपनी नई पीढ़ी को तकनीकी शिक्षा दिलाएं। विश्वास करें युवाओं को नौकरी हम दिलाएंगे।
मंगलवार को राजकीय आईटीआई में कुशल भारत विकसित भारत बिजनौर कौशल महोत्सव कार्यक्रम हुआ। जयंत सिंह ने कहा कि बिजनौर जिले में अब तक बाढ़ और गुलदार की खबरें प्रकाशित होती थी। अब कौशल महोत्सव की खबर प्रकाशित होंगी। पहली बार आईटीआई के मैदान में 3500 युवाओं को प्रसिद्ध कंपनियों की ओर से जॉब ऑफर लेटर वितरित हुए।
विज्ञापन

कहा कि 13000 युवाओं ने पंजीकरण कराएं, जो रह गए हैं, वह निराश न होए, अब हमारी उन पर ही नजर है। हम नौकरी देने को तैयार है। यह कार्यक्रम एक दिन का नहीं है। कई एजेंसी, विभाग इस की तैयारी कर रहे हैं। आगे भी कई कोर्स और ऑनलाइन शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधुनिक युग से जुड़ना चाहता है गांव का यूथ
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि यहां की अर्थ व्यवस्था अच्छी है। आज घर में तीन सदस्य है, तो संभव प्रयास करें कि एक दो व्यापार और नौकरी करें। कहा कि प्रीतिपाल ने पैरालिंपिक में दो पदक जीते कर कीर्तिमान स्थापित किया। मंत्रालय ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया। जब वह बूथ के बीच पहुंचेंगी, यूथ भारत सरकार की योजनाओं से जुड़ेंगे।

जिले से 816 लोगों की बनी आईडी
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने गांवों के पारंपरिक काम को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना चलाई है। योजना में बिजनौर की स्थिति देखी तो मायूस हुआ। हुनर बढ़ाने वाली योजना में पूरे देश में 20 लाख पंजीकृत है। बिजनौर से 816 योजना की आईडी ही बन पाई। उन्होंने जनप्रतिनिधि व प्रशासन से सहयोग मांगा और कहा कि लोगों को योजना से जोड़े। विभाग इसकी कार्यशाला करने का प्रयास करेगा।

चौधरी साहब हमेशा रहे जातिवाद के विरोधी
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि बिजनौर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, चौधरी अजित सिंह की कर्म भूमि है। कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा जातिवाद के विरोधी रहे हैं। इससे दूर रहने के लिए शिक्षा जरूरी है। अभिभावक अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाएं, उनपर नजर रखें। अब तकनीकी शिक्षा में छात्र कम रूचि रख रहे हैं। केंद्र सरकार युवाओं को और ताकत देने को तैयार है।

11 संस्थाओं के सहयोग से दिया प्रशिक्षण
कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा कि 11 संस्थानों के सहयोग से छह स्थान बिजनौर, मीरापुर, चांदपुर, मोरना, पुरकाजी और नगीना प्रशिक्षण दिया गया।


युवाओं को हुनर, रोजगार उपलब्ध हो रहे- कपिल देव अग्रवाल
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर रोजगार उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार अपना पूरा सहयोग कर रही है। मुख्यमंत्री की अगुवाई में युवाओं को तकनीकी शिक्षा देकर सपने देखने और उन्हें पूरे करने का मौका दिया जा रहा है।



ये भी रहे मंच पर मौजूद
कार्यक्रम में मंच पर सांसद चंदन चौहान, पूर्व सांसद मलूक नागर, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी, विधायक अशोक राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बॉबी, रालोद जिलाध्यक्ष नागेंद्र पंवार, भाजपा नेता सीपी सिंह, ऐश्वर्य चौधरी और विनय चौधरी, अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed