फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmer's seminar, emphasis on reducing costs through balanced nutrition

Meerut News: किसान संगोष्ठी, संतुलित पोषण से लागत घटाने पर जोर

Thu, 04 Jun 2026 07:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Farmer's seminar, emphasis on reducing costs through balanced nutrition
किसान गोष्ठी में उपस्थित किसान। (फलावदा)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। खेती की बढ़ती लागत और अपेक्षित उपज न मिलने की समस्या के समाधान के लिए चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के तत्वावधान में उत्तम संतुलित पोषण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को पेपला गांव में किसान संगोष्ठी आयोजित की गई। क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों ने भाग लेकर आधुनिक खेती और संतुलित पोषण प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की।
संगोष्ठी में कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह ने किसानों को गन्ना, धान और गेहूं की उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बीज उपचार, जैविक खादों के उपयोग, समन्वित कीट एवं रोग प्रबंधन तथा वैज्ञानिक खेती के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने चंबल के विभिन्न उर्वरक उत्पादों की गुणवत्ता, पहचान और फसलों में उनके उपयोग के बारे में किसानों को अवगत कराया। मुख्य वक्ता डॉ. अभिषेक यादव ने उत्तम संतुलित पोषण अभियान के उद्देश्यों और इसके कृषि क्षेत्र में महत्व पर प्रकाश डाला। किसान गुड्डू ने अपने अनुभव साझा किए। किसानों के लिए छबील की भी व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed