फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Farmers rights march toss mselves on PM Singh, Modi said farmers wasted Notion

किसान अधिकार रैली में पीएम पर गरजे अजित सिंह, कहा- मोदी की नोतियों ने किसानों को बर्बाद किया

Fri, 23 Dec 2016 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 23 Dec 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers rights march toss mselves on PM Singh, Modi said farmers wasted Notion
मोदी पर गरजे अजित सिंह
चौधरी चरण सिंह की 114वीं जयंती पर गुरुवार को मुजफ्फरनगर के चरथावल में रैली हुई। इस रैली में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी और जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन


चरथावल में किसान अधिकार रैली में चौधरी अजित सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की नोतियों ने किसान को बर्बाद कर दिया है। लोग अपने काम-धंधे छोड़कर बैंक की लाइनों में लगने के लिए मजबूर हैं। चौधरी साहब कहते थे कि देश के विकास का रास्ता खेत-खलियान से होकर जाता है।, लेकिन मोदी किसान को बर्बाद कर अपनी तरक्की देखते हैं।
विज्ञापन


अब वक्त केंद्र के शोषण और साम्प्रदायिक ताकतों को सबक सिखाने का है। वहीं शरद यादव, शरद पंवार, केसी त्यागी आदि वक्ताओं ने जयंत चौधरी को मुख्यमंत्री के रुप में प्रोजेक्ट किया गया। खास बात यह रही कि रैली में सपा और बसपा के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला गया। अजित और जयंत ने भी मोदी को ही निशाने पर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जयंत चौधरी की अगुवाई में 26 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेरने की भी मंच से घोषणा की गई। दंगे के बाद पहली बार जाटों के साथ मुस्लिम नजर आए। रैली का संयोजक भी सलमान जैदी को बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed